फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   When the daughter-in-law tortured, the elder hanged with her daughter

बहु ने किया प्रताड़ित तो बुजुर्ग ने बेटी संग लगाई फांसी

Thu, 20 May 2021 11:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
When the daughter-in-law tortured, the elder hanged with her daughter
गुरुग्राम। सुशांत लोक में एक बहू ने अपने ससुर व उनकी बेटी को इतना प्रताड़ित किया कि दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुुंची पुलिस ने दोनों शवों को फंदे से उतारा तो वहां एक सुसाइड नोट भी मिला। इसमें दोनों को बहू करिश्मा द्वारा प्रताड़ित करने की बात लिखी थी। डीएलएफ थाना पुलिस ने बहू करिश्मा पर मामला दर्ज कर जांच शूरू कर दी है।
विज्ञापन

मूलरूप से दिल्ली निवासी बुजुर्ग रमेश दास गुप्ता (85) व बेटी मंजू बाला (59) ने अपना दिल्ली का मकान बेचकर गुरुग्राम के सुशांत लोक में वर्षों पहले मकान खरीदा था। करीब पांच साल पहले रमेश दास गुप्ता ने अपने पोते सौरभ की शादी की थी। पुलिस के अनुसार पोते की शादी होने के बाद से ही परेशानी शुरू हुई। एएसआई रोहताश ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बुजुर्ग व उनकी बेटी सौरभ व उसकी पत्नी से प्रताड़ित थे। दोनों ही उन्हें घर से निकलना चाहते थे। घर से जाने के लिए उन पर दबाव बना रहे थे, जिसके कारण वह मानसिक तनाव आ गए और तंग आकर गत 18 मई को रमेश दास गुप्ता व उनकी बेटी मंजू बाला ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

18 मई की रात को सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद घर की तलाशी ली गई, जिसमे सुसाइड नोट बरामद किया गया। सुसाइड नोट में लिखा था कि तुम्हारे लिए दिल्ली का मकान बेच दिया। गुड़गांव में रहने के लिए मकान खरीदा जिसमें हमने 50 लाख रुपये दिए, फिर भी तुम हमें रहने नही दे रहे हो। अब हमारे पास मरने के अलावा कोई और रास्ता नही बचा है। इस सुसाइड नोट के आधार पर केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed