प्यार के बदले कदम-कदम पर मिला धोखा: शादी का झांसा देकर बनाए संबंध...फिर विवाह से इनकार किया तो लड़की ने दी जान
पिता की शिकायत के बाद पुलिस टीम ने मृतका के कमरे की जांच की, जहां से रोहित का आधार कार्ड बरामद किया। शिकायतकर्ता पिता ने मृतका का मोबाइल फोन भी पुलिस को सौंप दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरुग्राम के फर्रुखनगर थाना क्षेत्र में प्रेमी द्वारा शादी से मना करने से आहत युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाए थे। घटना के 10 दिन बाद मृतका के पिता ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
हिसार के नारनौंद निवासी एक व्यक्ति ने फर्रुखनगर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बेटी यहां एक निजी कंपनी में नौकरी करती थी और पीजी में रहती थी। युवती की मुलाकात कंपनी में काम करने वाले करनाल के चिरोह गांव निवासी रोहित से हुई थी। रोहित अक्सर युवती के पीजी में आता-जाता था।
शिकायत में आरोप लगाया है कि रोहित ने बेटी को शादी का झांसा देकर संबंध बनाए थे। बाद में रोहित ने शादी करने से मना कर दिया। इससे आहत होकर युवती ने 11 मई को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय पिता ने सदमे में होने के कारण पुलिस को शिकायत नहीं दी थी।
पिता की शिकायत के बाद पुलिस टीम ने मृतका के कमरे की जांच की, जहां से रोहित का आधार कार्ड बरामद किया। शिकायतकर्ता पिता ने मृतका का मोबाइल फोन भी पुलिस को सौंप दिया है। जांच अधिकारी संत कुमार ने बताया कि मामले की विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है ताकि सच्चाई सामने आ सके।