फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Weapon worship (Shastra Pujan) and route march (Path Sanchalan) events held at over 60 locations

Gurugram News: 60 से अधिक स्थानों पर हुए शस्त्र पूजन और पथ संचलन कार्यक्रम

Tue, 20 Oct 2026 11:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Weapon worship (Shastra Pujan) and route march (Path Sanchalan) events held at over 60 locations
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से विजयदशमी के अवसर पर गुरुग्राम महानगर में 60 से अधिक स्थानों पर शस्त्र पूजन और पथ संचलन कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में स्वयंसेवकों ने अनुशासित पथ संचलन किया। इसके साथ ही बौद्धिक कार्यक्रमों के माध्यम से विजयदशमी के ऐतिहासिक महत्व, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की भूमिका पर चर्चा की गई।
विश्व संवाद केंद्र के अनुसार, संघ की संगठनात्मक रचना में गुरुग्राम को 18 नगरों में विभाजित किया गया है। सरस्वती नगर में ही 12 स्थानों पर विजयदशमी उत्सव आयोजित किए गए। कुछ स्थानों पर आगामी रविवार को भी पथ संचलन कार्यक्रम होंगे। आयोजन के दौरान प्रचार विभाग की ओर से साहित्य स्टॉल लगाए गए और कन्या पूजन व गृह संपर्क से संबंधित साहित्य वितरित किया गया।
विज्ञापन

बौद्धिक कार्यक्रमों में वक्ताओं ने विजयदशमी को बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि इसी ऐतिहासिक महत्व के कारण संघ ने इसे अपने छह प्रमुख उत्सवों में शामिल किया है। वक्ताओं ने भगवान श्रीराम के जीवन का उल्लेख करते हुए सामाजिक समरसता के महत्व पर जोर दिया। वक्ताओं ने वर्तमान सामाजिक और राष्ट्रीय चुनौतियों के समाधान के लिए पंच परिवर्तन को अपनाने का आह्वान किया। इसमें सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed