फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Wazirabad residents forced to wade through sewer overflow water

Gurugram News: सीवर ओवरफ्लो के पानी से निकलने को मजबूर वजीराबाद निवासी

Fri, 22 Aug 2025 12:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Wazirabad residents forced to wade through sewer overflow water
लोगों को बीमारियां फैलने व एलर्जी का सता रहा डर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। वार्ड नंबर 21 स्थित वजीराबाद गांव में सीवर ओवरफ्लो हो रहे हैं। खाटू श्याम मार्ग पर बारिश से हुए जलभराव से सीवर का गंदा पानी भरा हुआ है। इससे ही लोग निकलने को मजबूर हो रहे हैं। गंदे पानी से निकलने के कारण लोगों को बीमारियां फैलने और एलर्जी होने का डर सता रहा है।

लोगों ने बताया कि काफी जगहों पर सीवर के मेनहोल के ढक्कन टूटे पड़े हैं। सीवर ओवरफ्लो होने के कारण लोगों का पैदल निकलना दूभर हो रहा है। यह मार्ग सेक्टर 56 रोड से गोल्फ कोर्स रोड को जोड़ता है। वजीराबाद में चौथाई मोहल्ले में बल्लेराम वाली गली, ढानी चौक से सीनियर सेकेंडरी स्कूल कन्या, महादेव चौक, सोलंकी मार्केट के पास घाटा रोड, झील चौक से सेक्टर 57 को जोड़ने वाली रोड, महिंद्रा मोटर के पास आदि कई स्थानों पर सीवर ब्लॉक होने के कारण ओवरफ्लो हो रहे हैं।
विज्ञापन

वजीराबाद निवासी जोगेंद्र यादव ने बताया कि गंदे पानी से निकलने के कारण लोगों को एलर्जी, खुजली जैसी बीमारियां हो रही हैं। महेंद्र सिंह, राकेश यादव, राजबीर सिंह डागर, मुकेश यादव, प्रदीप कुमार, मोहन, हनुमान, पवन कुमार, सुनील कुमार, अमरनाथ यादव आदि ने बताया कि इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान करवाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाटू श्याम मार्ग पर सीवर की गंभीर समस्या है। इस समस्या जल्द समाधान करवा दिया जाएगा।- सोनिया यादव, पार्षद, वार्ड नंबर 21, वजीराबाद



खाटू श्याम मार्ग पर भरे सीवर के पानी को जल्द ही निकाल दिया जाएगा। इससे संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द समाधान करने के लिए कहा गया है।- रविंद्र मलिक, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed