फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Waterlogging Problem Remains Unresolved; People Distressed

Gurugram News: जलभराव की समस्या का नहीं हो रहा समाधान, लोग परेशान

Tue, 14 Apr 2026 05:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 05:50 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging Problem Remains Unresolved; People Distressed
न्यू गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे के पास स्थित होने के बावजूद टेकचंद नगर के लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। यहां पिछले करीब एक साल से जलभराव की समस्या बनी हुई है। सेक्टर-104 स्थित टेकचंद नगर के प्रवेश द्वार, सर्विस रोड और आसपास की ग्रीन बेल्ट में जलभराव से हालात खराब हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। स्थानीय लोगों अशोक गुप्ता व सतीश ने बताया कि सर्विस रोड के किनारे बने नाले की करीब एक साल तक सफाई नहीं हुई, जिसके कारण गंदा पानी जमा हो गया है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, ग्रीन बेल्ट में भरे पानी के कारण हरियाली भी प्रभावित हो रही है। क्षेत्र के निवासी महक सिंह, दुकानदार त्रिलोक चंद और महेंद्र सिंह ने बताया कि कई बार प्रशासन को इस समस्या से अवगत कराया गया है लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। बस कभी-कभी टैंकर से पानी को निकलवाया जाता है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed