{"_id":"6aec960fa7dea9e8f00b1d1a","slug":"waterlogging-across-the-entire-road-despite-no-rain-residents-of-sector-69-face-trouble-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-106571-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बगैर बरसात पूरी सड़क पर भरा पानी, सेक्टर-69 के लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बगैर बरसात पूरी सड़क पर भरा पानी, सेक्टर-69 के लोग परेशान
विज्ञापन
सेक्टर 69 दरबारी पुर रोड में जमा पानी
सोसाइटियों और दरबारीपुर के लोगों को आवाजाही में हो रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-69 में ट्यूलिप चौक के पास दरबारीपुर रोड पर बगैर बरसात काफी पानी बह रहा है। दूसरी और इलाके में ड्रेनेज लाइन बनाए जाने के लिए खोदी गई मिट्टी के कारण सेक्टर के कई हिस्सों में धूल के कारण लोग परेशान हैं।
लोगों ने प्रशासन से इसकी शिकायत की है। ट्यूलिप लेमन निवासी आरके जायसवाल ने बताया कि दरबारी पुर रोड में बुधवार को अचानक पानी जमा हो गया। रात के वक्त इस सड़क काफी पानी जमा हो जाता है। लोगो को आशंका है कि यह पानी कहीं टैंकर से छोड़ा जा रहा है। टयूलिप आइवरी निवासी अजय शर्मा का कहना है कि दरबारी रोड पर जमा पानी से आइवरी, लेमन और दरबारीपुर आवाजाही करने वालों लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इलाके में कोई पाइप लाइन नहीं टूटी है, बरसात भी नहीं हुई मगर सड़क पर पानी एकत्र हो रहा है। यह जांच का विषय है।
टयूलिप व्हाईट के निवासी संजीव कुमार ने बताया कि इलाके में ड्रेनेज लाइन बिछाए जाने के कारण काफी मात्रा में मिट्टी जमा कर दी गई है। यह मिट्टी रास्ते पर बिखरने के कारण कीचड़ हो रहा है। दूसरी ओर मिट्टी से धूल उड़ने के कारण प्रदूषण से लोग परेशान है। सांसों में धूल जाने से लोग बीमार हो रहे हैं।