फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Water supply will be affected for 24 hours on 22nd June

22 जून को 24 घंटे प्रभावित रहेगी जलापूर्ति

Thu, 16 Jun 2022 11:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Water supply will be affected for 24 hours on 22nd June
गुरुग्राम। बसई वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से 1200 एमएम की मुख्य लाइन 22 जून को सुबह आठ बजे से 23 जून सुबह आठ बजे तक बंद रहेगी। जीएमडीए की ओर यह सूचना जारी की गई है।
विज्ञापन

उमंग भारद्वाज चौक से एनपीआर तक की मुख्य सड़क के निर्माण के कारण प्लांट से पाइप लाइन की जलापूर्ति बंद की जाएगी। इससे सेक्टर 4, 5, 9, 12, 14, 17, 18, 21, 22, 23, 23ए , शीतला कॉलोनी, धर्म कॉलोनी, निहाल कॉलोनी, अशोक विहार फेज 1, 2,3, मारुति उद्योग, एचआईआईडीसी, चोमा, डूंडाहेड़ा, कार्टरपुरी, सुखराली एन्क्लेव और आस-पास के इलाकों की जलापूर्ति प्रभावित होगी। इन इलाके के लोगों को इस दिन पानी किफायत से इस्तेमाल करने की सलाह दी गई। 20 जून से 21 जून तक पानी को कम खर्च कर बचा कर रखने की सलाह दी गई है। इन इलाकों के अंडर ग्राउंड टैंक और ओवर हेड टैंक को पूरी तरह खाली करने से बचने की सलाह दी गई। पुराना शहर इसी क्षेत्र में बसा है और जनघनत्व यहां ज्यादा है। पानी की खपत इन इलाकों में ज्यादा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed