{"_id":"6aafe829476a5d65ce068c3c","slug":"water-shortage-in-naharpur-kasan-to-be-resolved-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-101676-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नहारपुर कासन में पानी की किल्लत होगी दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नहारपुर कासन में पानी की किल्लत होगी दूर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। नहारपुर कासन गांव में पानी की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम मानेसर की ओर से अंडरग्राउंड वाटर टैंक (यूजीटी) का निर्माण कराया जा रहा है। गांव में बढ़ती आबादी को देखते हुए निगम इस काम को तेजी से पूरा करने में जुटा है। अधिकारियों के अनुसार, यूजीटी का करीब 50 से 60 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। निगम की ओर से करीब ढाई करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
नगर निगम की ओर से गांव में 5 एमएलडी क्षमता का यूजीटी बनाया जा रहा है। इसके तैयार होने के बाद गांव में पेयजल की सप्लाई को बेहतर करने में मदद मिलेगी। वर्तमान में बढ़ती आबादी के कारण गांव में पानी की मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में नए यूजीटी से पानी को स्टोर करने और जरूरत के अनुसार सप्लाई करने में सुविधा होगी।
वार्ड-14 के पार्षद रवि यादव ने बताया कि गांव में बढ़ती आबादी को देखते हुए पानी की जरूरत लगातार बढ़ रही है। गांव में 5 एमएलडी क्षमता के यूजीटी का निर्माण तेजी से किया जा रहा है और इसका करीब 50 से 60 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। यूजीटी बनने के बाद पानी को स्टोर करने की सुविधा बढ़ेगी और लोगों को बेहतर पेयजल सप्लाई मिल सकेगी।