फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Water shortage for five days, tankers are asking

पांच दिन से पानी की किल्लत, मंगा रहे टैंकर

Sun, 24 Oct 2021 11:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Water shortage for five days, tankers are asking
गुरुग्राम। सेक्टर-39 में पंप की मोटर खराब होने से घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है। इससे मकान नंबर 897 से 1090 में रहने वाले लोग पानी की समस्या से परेशान है। पिछले पांच दिन से यह समस्या बनी हुई है। नगर निगम अधिकारियों को फोन लगा रहे हैं, लेकिन उनकी तरफ से सही जानकारी नहीं दी जा रही। लोग सेक्टर में अपने पैसों से टैंकर मंगवा रहे हैं।
विज्ञापन

सेक्टर निवासियों ने बताया कि पेयजल संकट के कारण घरों के काम प्रभावित हो रहे हैं। निगम के जेई को फोन करने पर सही जानकारी नहीं मिलती है। सुबह शाम पेयजल सप्लाई का इंतजार ही करते रहते हैं। पिछले चार-पांच दिन से यह स्थिति बनी हुई है। पंप हाउस से नियमित सप्लाई नहीं हो रही है। इसके अलावा पार्षद और आरडब्ल्यूए से शिकायत कर चुके हैं। लेकिन किसी ने समाधान नहीं करवाए। लोग पैसे देकर पानी के टैंकर मंगवा रहे हैं, तब पानी मिल रहा है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। निवासियों ने बताया कि शुरुआत के एक दो दिन तो जैसे-तैसे सेक्टर वासियों ने काम चला लिया, लेकिन अब हालात बिगड़ते जा रहे हैं। पानी की कमी के कारण पीने का पानी तो दूर साफ सफाई और कपड़े धोने में भी दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन

टीम को मौके पर जाकर पंप व मोटर को ठीक करने के निर्देेश दिए गए हैं। जल्द ही सुधार कर लोगों की समस्या दूर की जाएगी।
टीएल शर्मा, मुख्य अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed