{"_id":"6b02e127d8237bf43d017a2b","slug":"deliberations-on-making-panchayats-and-urban-local-bodies-self-reliant-begin-today-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-108124-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पंचायतों और नगर निकायों को आत्मनिर्भर बनाने पर मंथन आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पंचायतों और नगर निकायों को आत्मनिर्भर बनाने पर मंथन आज से
विज्ञापन
- गुरुग्राम विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे शुभारंभ, मनोहर लाल होंगे विशिष्ट अतिथि
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पंचायतों और नगर निकायों को सशक्त बनाने तथा स्थानीय सरकार के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से देशभर के प्रतिनिधि सोमवार से गुरुग्राम में जुटेंगे। गुरुग्राम विश्वविद्यालय में स्वर्ण जयंती हरियाणा वित्तीय प्रबंधन संस्थान (एसजेएचआईएफएम) की ओर से 23 और 24 नवंबर को दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें पंचायतों और नगर निकायों के अधिकारों, वित्तीय आत्मनिर्भरता और बेहतर सेवा वितरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन होगा।
सम्मेलन का शुभारंभ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे। केंद्रीय ऊर्जा एवं आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। इसके अलावा विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल और उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य पंचायतों और नगरपालिकाओं को अधिक अधिकार देकर उनकी कार्यप्रणाली को प्रभावी बनाना है। इस दौरान स्थानीय निकायों को अधिकारों के हस्तांतरण, वित्तीय संसाधनों को मजबूत करने और आमजन तक सरकारी सेवाओं की बेहतर पहुंच सुनिश्चित करने के उपायों पर चर्चा की जाएगी। देशभर से आने वाले प्रतिनिधि अपने अनुभव और सुझाव भी साझा करेंगे।