{"_id":"656e1bd6aa19922ffe083e1b","slug":"water-problem-in-dlf-will-be-solved-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-20131-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: दूर होगी डीएलएफ में पानी की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: दूर होगी डीएलएफ में पानी की समस्या
विज्ञापन
दो महीने में चालू होंगे सात ट्यूबवेल, दो टयूबवेल डीएलएफ फेज -2 के पास
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। डीएलएफ के निवासियों को आने वाली गर्मियों में जल संकट से मुक्ति मिलेगी। हर साल डीएलएफ खास तौर फेज -2 और 3 के लोगों को अपर्याप्त पानी की आपूर्ति के कारण परेशानी होती है।
विपिन यादव और आवाज वालंटियर टीम ने डीएलएफ फेज -2 में पानी की समस्या और पेड़ों की छंटाई नहीं होने के कारण होने वाली परेशानियों को लेकर डीएलएफ के उपाध्यक्ष नित्य मोहन से मुलाकात की। नित्य मोहन के साथ बैठक में यह बात सामने आई कि अगले दो महीनों में डीएलएफ के इलाके में सात ट्यूबवेल चालू हो जाएंगे। इनमें दो ट्यूबवेल डीएलएफ फेज -2 के हैं। जनवरी 2024 के अंत तक डीएलएफ में इन सात टयूबवेल समेत 60 ट्यूबवेल पानी की आपूर्ति के लिए उपलब्ध रहेंगे जो जीएमडीए के नहरी पानी की कमी को पूरा करेंगे।
निवासियों ने सुझाव दिया कंस्ट्रक्शन साइट पर पानी के कनेक्शन नहीं दिए जाएं। निर्माण मजदूरों के लिए बिल्डर को अलग से पानी उपलब्ध कराने के आदेश दिए जाएं। क्योंकि कंस्ट्रक्शन साइट पर तीन से पांच किलोवाट की मोटर से पेयजल खींच लिया जाता है। जिन इलाकों में निर्माण गतिविधियां ज्यादा हैं, वहां लोग गंभीर पेयजल संकट से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
डीएलएफ उपाध्यक्ष नित्य मोहन ने निवासियों को बिजली के तारों की जद में आने वाले पेड़ों की टहनियों की छंटाई के लिए 20 फुट तक की सीढ़ी उपलब्ध कराने का वादा किया। अभी तक 8-10 फुट तक की सीढ़ी होने के कारण ऊंची टहनियों की छंटाई में दिक्कत आ रही थी।