फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Water in many places in the city after torrential rain

मूसलाधार बारिश के बाद शहर में जगह-जगह पानी

Wed, 01 Sep 2021 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Water in many places in the city after torrential rain
गुरुग्राम। इस बार मानसून की हल्की सी बारिश में भी जलनिकासी को लेकर निगम के दावों की सभी पोल खुलती रही है। इसी क्रम में बुधवार को भी सुबह से ही हो रही झमाझम बारिश के बाद पूरा शहर पानी-पानी नजर आया। यहां तक कि न्यू गुरुग्राम के अधिकांश इलाकों में जलभराव का नजारा देखने को मिला जबकि पुराने शहर का कोई ऐसा इलाका नहीं था जहां जलभराव न हुआ हो। इन सबके बावजूद नगर निगम अधिकारियों से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि बेहतर जलनिकासी के लिए उनके स्तर से हरसंभव कदम उठाए गए हैं।
विज्ञापन

वहीं, हमेशा की तरह निगमायुक्त ने इस बार भी जलभराव के मुद्दे पर कोई जवाब नहीं दिया। मंगलवार को हुई बारिश के बाद बुधवार देर रात से ही मौसम का मिजाज बदलने लगा था। तेज हवा व आसमान में बादलों की मौजूदगी को देखते हुए भारी बारिश की संभावना जताई जा रही थी और ऐसा ही हुआ। बुधवार को सुबह 5 बजे से ही शहर में झमाझम बारिश शुरू हो गई जो सुबह करीब 10:30 बजे तक जारी रही। सुबह 11 बजे से बारिश का प्रभाव कम हुआ लेकिन बूंदाबांदी जारी रही। दोपहर 1 बजे तक में बारिश थम गई लेकिन जलभराव के कारण लोगों की समस्याएं कम नहीं हुईं।
विज्ञापन

इन इलाकों में हुआ जलभराव
भारी बारिश के कारण न्यू कॉलोनी, पटेल नगर, सिविल लाइंस, ओल्ड ज्यूडिशियल कांप्लेक्स, सेक्टर-10, 10ए, 14,15, झाड़सा, बसई रोड, धनवापुर, न्यू रेलवे रोड, दयानंद कॉलोनी, जैकमपुरा, शिवाजी नगर, अर्जुन नगर, भीम नगर समेत पुराने गुरुग्राम के लगभग सभी इलाकों में व्यापक जलभराव देखने को मिला। वहीं, सेक्टर-31 व पटेल नगर में तो सड़कों पर नदी जैसा नजारा देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

गड्ढे में फंसी कार
राजीव चौक, सोहना रोड, एमजी रोड, हीरो होंडा चौक समेत सभी अंडरपास में भी जलभराव हुआ तो एमजी रोड से हुडा सिटी सेंटर की तरफ जाने वाली सड़क, सिग्नेचर टावर चौक, नगर निगम कार्यालय की तरफ जाने वाली सड़क व मेदांता अस्पताल से बख्तावर चौक की तरफ वाली सड़क पर भी व्यापक जलभराव देखने को मिला। वहीं, सड़कों के गहरे गड्ढे भी राहगीरों की समस्या बढ़ा रहे हैं। इसी क्रम में बारिश के बाद जलभराव के कारण द्वारका एक्सप्रेसवे पर गड्ढे में एक कार फंस गई, जिसे बड़ी मुश्किल से निकाला जा सका। दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित नाहरपुर रूपा के पास तो इतना ज्यादा जलभराव था कि आधी कार ही डूब गई। इसके अलावा शीतला माता रोड पर भी व्यापक जलभराव का नजारा देखने को मिला।
पहाड़ी अंडरपास में भरा पानी
शहर के साथ ही पटौदी, फर्रूखनगर, सोहना के सभी ग्रामीण इलाकों में भी भारी बारिश हुई। इसके कारण पटौदी के पहाड़ी अंडरपास में हुए जलभराव के चलते उसमें एक कार आधे से ज्यादा डूब गई। कार को डूबता देख उसमें बैठा युवक कार की छत पर चढ़ गया। इसके अलावा ग्रामीण इलाकों के स्थानीय बाजारों में भी व्यापक जलभराव हुआ जिसके कारण दुकानदारों को समस्या हुई।

जलनिकासी के लिए ये किए प्रबंध
जलनिकासी को लेकर किए गए प्रबंधों के सवाल पर मुख्य अभियंता टीएल शर्मा ने बताया कि इसके लिए नगर निगम ने जलभराव वाली सभी संभावित जगहों (करीब 150-200) पर पंप लगा रखे हैं तो कई जगहों पर ट्रैक्टर्स व सेक्शन टैंकर्स भी लगाए गए हैं। वहीं, पुलिस विभाग को नगर निगम की तरफ से 14 क्रेन भी दी गई हैं। सभी छोटी-बड़ी कॉलोनियों, सेक्टर-4,5 मार्केट, सेक्टर-10, 10एष राष्ट्रीय राजमार्गों व सारे अंडरपास, बादशाहपुर, सोहना रोड व यहां तक कि खेड़कीदौला के बीच करीब 3 दर्जन जगहों पर पंप लगाए गए हैं। इसके अलावा पार्षदों को भी पंप दिए गए हैं, ताकि समस्या के मुताबिक पंप लगाए जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed