फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Water crisis in Sector-47 due to pipeline breakage

Gurugram News: पाइप लाइन टूटने से सेक्टर-47 में जल संकट

Sat, 20 Apr 2024 02:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Water crisis in Sector-47 due to pipeline breakage
पाइप लाइन टूटने से सेक्टर-47 में जल संकट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-47 में पेयजल की नई लाइन डाले जाने के क्रम में वर्तमान लाइन टूट गई। इस कारण बृहस्पतिवार और शुक्रवार को सेक्टर 47 में जीएमडीए का नहरी पानी नहीं आया। सेक्टर के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष वीरेंद्र त्यागी ने बताया कि शुक्रवार को जब टूटी लाइन को जोड़ने के लिए मरम्मत कार्य शुरू हुआ तो उसके 50 मीटर आगे फिर लाइन टूट गई। इसलिए शुक्रवार को भी मरम्मत कार्य नहीं हो पाया है।

सेक्टर में बन रहे एक मॉल के पास जीएमडीए की नई पेयजल लाइन डाली जा रही थी। बृहस्पतिवार को इस क्रम में पुरानी पेयजल लाइन जिससे सेक्टर में पानी आता है टूट गई। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को जीएमडीए की लाइन से पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई है। शुक्रवार को मरम्मत के क्रम में यह लाइन फिर जिस जगह टूटी थी उससे आगे फिर टूट गई है। इलाके के लोगों को पानी के इस संकट से काफी मुश्किल आ रही है। टैंकर मंगाकर पानी का काम चलना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed