{"_id":"6049083c8ebc3ee61f058b15","slug":"water-conservation-training-given-to-the-members-of-the-committees-gurgaon-news-noi5704957105","type":"story","status":"publish","title_hn":"समितियों के सदस्यों को दिया जल संरक्षण का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समितियों के सदस्यों को दिया जल संरक्षण का प्रशिक्षण
विज्ञापन
गुरुग्राम। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) की तरफ से सोहना में बुधवार को जल जीवन मिशन के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सहायता संगठन द्वारा जल जीवन संवाद के तहत 19 ग्राम पंचायतों की ग्राम जल एवं सीवरेज समितियों के सदस्यों को जल संरक्षण विषय पर प्रशिक्षण दिया गया।
इस अवसर पर पीएचईडी के सोहना मंडल कार्यकारी अभियंता प्रेम सिंघल ने कहा कि जल जीवन मिशन प्रधानमंत्री व हरियाणा के मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट है। जल जीवन मिशन के तहत पूरे प्रदेश में हर घर में नल से जल पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। इसके लिए 2024 तक का लक्ष्य तय किया गया है। जल जीवन मिशन के तहत ग्राम जल एवं सीवरेज समिति सदस्यों को जल जीवन मिशन के प्रति सशक्त बनाना है।
समिति में शामिल होंगी 50 फीसदी महिलाएं
प्रेम सिंघल ने बताया कि समिति में सरपंच, कनिष्ठ अभियंता आंगनबाड़ी वर्कर, आशा वर्कर आदि के साथ ही महिलाओं की भागीदारी 50 फीसदी होगी। गांव की पेयजल व्यवस्था के संचालन व रखरखाव की जिम्मेदारी अब समिति की रहेगी। 2022 तक पेयजल व्यवस्था ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित की जाएगी।
विज्ञापन
गिरते भूजल पर जताई चिंता
जिला सलाहकार संजय कुमार ने गिरते भूजल स्तर पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जल स्तर लगातार नीचे जा रहा है। ऐसे में हमारी जिम्मेदारी और अधिक बन जाती है कि जल का दोहन कम से कम हो और पेयजल की बर्बादी ना हो। जल जीवन संवाद के जरिए जन-जन को जागरूक करने का कार्य ग्राम जल एवं सीवरेज समिति के सदस्य करें व जल जीवन मिशन को सफल बनाएं।
पानी की गुणवत्ता जांच का दिया प्रशिक्षण
इस अवसर पर पानी की गुणवत्ता जांचने के लिए सभी को जांच करने की विधि बताई गई। इस दौरान पानी में जीवाणु परीक्षण करने के लिए एच2एस किट का वितरण किया किया। पीएचईडी के खंड समन्वयक राजकुमार ने कहा कि हमें अपने गांव के संसाधनों को ध्यान में रखते हुए एकजुटता से जल जीवन की इस मुहिम को सफल बनाने में अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने ग्राम जल एवं सीवरेज समिति सदस्यों को वित्त मैनेजमेंट व रिकॉर्ड सही रखने के तरीकों की जानकारी दी।