फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Warehouses closed due to ban on sale of firecrackers, notices put up outside

Gurugram News: पटाखों की बिक्री पर रोक लगने से गोदाम बंद, बाहर लगाए नोटिस

Sun, 12 Oct 2025 12:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Warehouses closed due to ban on sale of firecrackers, notices put up outside
गुुरुग्राम के अलावा कई जिलों और दिल्ली के लोग पहुंच रहे पटाखे खरीदने
विज्ञापन


पटाखा गोदामों के संचालकों को सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का इंतजार

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साइबर सिटी में पटाखा गोदामों के संचालकों काे सुप्रीम कोर्ट के आगामी आदेशों का इंतजार है। दिल्ली-एनसीआर में पटाखों की बिक्री पर रोक लगे होने के कारण फिलहाल गोदामों को बंद रखा गया है। गोदामों के बाहर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का नोटिस लगाया हुआ है।
गुरुग्राम में पटाखा गोदामों पर रोजाना जिले के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों के अलावा अन्य कई जिलों और दिल्ली के लोग पटाखे खरीदने पहुंच रहे हैं। गोदाम बंद मिलने पर लोगों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ रहा है। गुरुग्राम के गाडौली गांव के पास बने गोदामों पर शनिवार को भी पटाखे खरीदने के लिए काफी संख्या में हरियाणा के विभिन्न जिलों के अलावा दिल्ली के लोग आए हुए थे। पटाखा गोदाम बंद मिलने पर लोग आसपास के गोदाम खुलने के बारे में पूछ रहे थे। वहीं, पटाखा गोदामों के बाहर लिखे गए मोबाइल नंबर पर भी कॉल करके गोदाम खुलने के बारे में जानकारी ली जा रही थी। गोदाम मालिकों द्वारा सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के हवाला देकर आगामी निर्णय तक गोदाम खुलने को लेकर बताया जा रहा था।
विज्ञापन


कई क्षेत्रों में चोरी-छिपे हो रही बिक्री
जिले के फर्रुखनगर, गाडौली, कादीपुर में चोरी-छिपे पटाखों की बिक्री हो रही है। यहां पर कई लोगों द्वारा अपने जानकारों को रात के अंधेरे में पटाखे उपलब्ध कराए जा रहे हैं। पुलिसकर्मी भी दिन के समय पटाखा गोदामों के पास नजर रखे हुए हैं ताकि गोदामों से बिना अनुमति बिक्री या सप्लाई न हो पाए। उच्च अधिकारियों ने संबंधित थाना प्रभारियों को दिशा-निर्देश दिए हैं कि अवैध रूप से पटाखे बेचने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज की जाए। उधर, दो दिन पहले ही न्यू कॉलोनी थाना क्षेत्र में युवक नमन मदान के पास से करीब 240 किलो प्रतिबंधित पटाखे बरामद होने पर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचओ से मिले थे गोदाम संचालक
दो दिन पहले कई पटाखा गोदामों के संचालक सेक्टर-10ए थाना प्रभारी योगेश से मिले थे। गोदाम संचालकों ने एसएचओ के समक्ष अपनी बातें रखीं। थाना प्रभारी योगेश ने गोदाम संचालकों को सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बारे में अवगत कराया और आगामी आदेशों तक गोदामों पर पटाखा बिक्री को बंद रखने के लिए कहा। वहीं, प्रतिबंध होने के बावजूद अगर कोई पटाखा बेचते हुए मिलता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुसार पटाखों की बिक्री पर रोक लगाई गई है। बिना अनुमति व अवैध रूप से पटाखे बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- करण गोयल, पुलिस उपायुक्त (पश्चिम), गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article