{"_id":"685aef8c3b2cbc53110de7f7","slug":"wanted-johnny-hans-arrested-with-hashish-worth-rs-7-lakh-gurgaon-news-c-24-1-knl1001-60741-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सात लाख रुपये की चरस के साथ वांछित जॉनी हंस गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सात लाख रुपये की चरस के साथ वांछित जॉनी हंस गिरफ्तार
विज्ञापन
एक किलो 100 ग्राम चरस, पिस्टल और दो कारतूस बरामद, हिमाचल से खरीदी थी चरस
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। अपराध शाखा सेक्टर-39 की पुलिस ने नाहरपुर रूपा के पास से विभिन्न मामलों में वांछित आरोपी को चरस और हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी से एक किलो 100 ग्राम चरस, एक पिस्टल व दो कारतूस बरामद हुए हैं। उसके खिलाफ सदर थाने में एनडीपीएस अधिनियम व शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके चार दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी की पहचान नाहरपुर रूपा गांव निवासी जॉनी हंस के रूप में हुई है।
पूछताछ में आरोपी ने गुरुग्राम में अवैध हथियार रखने के संबंध में दो मामले दर्ज होने का खुलासा किया। जॉनी हंस ने बताया कि वह चरस को हिमाचल प्रदेश से सात लाख रुपये में खरीदकर लाया था। मुनाफा कमाने के लिए गुरुग्राम में बेचने वाला था। आरोपी जॉनी हंस का आपराधिक रिकॉर्ड जांचने पर पता चला कि उस पर जान से मारने का प्रयास, हत्या करने, शस्त्र अधिनियम व अन्य अपराधों के तहत करीब 10 मामले गुरुग्राम में पहले भी दर्ज हैं।
अपराध शाखा सेक्टर-39 से उप निरीक्षक मोहित ने बताया कि आरोपी को चार दिन रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में जो भी जानकारी मिलेगी, उसी आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मां का बदला लेने के लिए की थी गैंगस्टर की भाभी की हत्या
मई 2017 में गैंगस्टर कौशल और उसके साथी अमित डागर ने जॉनी हंस की मां की हत्या कर दी थी। दोनों को शक था कि जॉनी पुलिस को उनके व उनके गैंग के साथियों के बारे में सूचना देता है। आरोप है कि जॉनी हंस ने अपने साथियों के साथ मिलकर 15 सितंबर 2017 को नाहरपुर रूपा गांव निवासी अनिल डागर की पत्नी और गैंगस्टर अमित डागर की भाभी सविता की गोली मारकर हत्या कर दी थी। यह हत्या जॉनी हंस ने अपनी मां की हत्या का बदला लेने के लिए की थी। इस मामले में जॉनी हंस के अलावा तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए थे।
अन्य मामले में संलिप्त जॉनी हंस
जॉनी हंस कई मामले में संलिप्त रहा है। उसने 20 मार्च 2018 को धर्मबीर डागर पर गोली चलाई थी, जोकि इस हमले में बच गया था। इसके अलावा जॉनी हंस ने प्रॉपर्टी डीलर ओमप्रकाश पर भी जानलेवा हमला किया था। आरोपी ने शिवाजी नगर थाना क्षेत्र से महिंद्रा एक्सयूवी गाड़ी भी लूटी थी। वहीं, शस्त्र अधिनियम सहित अन्य मामलों में विभिन्न धाराओं के तहत कई केस दर्ज हैं।