फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Voter awareness activities organised across the district under SIR-2026

Gurugram News: एसआईआर-2026 के तहत जिलेभर में मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित

Wed, 15 Jul 2026 07:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 07:39 PM IST
विज्ञापन
Voter awareness activities organised across the district under SIR-2026
गुरुग्राम। एडीसी एवं स्वीप नोडल अधिकारी सोनू भट्ट ने बताया कि एसआईआर-2026 के तहत गणना प्रपत्र जमा करने की तारीख बढ़ाकर 24 जुलाई कर दी गई है। ऐसे में पात्र मतदाताओं के पास अब केवल नौ दिन शेष हैं। उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं ने अभी तक अपना गणना प्रपत्र जमा नहीं करवाया है, वे समय रहते संबंधित बीएलओ के पास अपना प्रपत्र जमा करवाएं। इसी कड़ी में बुधवार को जिले में हरियाणा राज्य परिवहन विभाग, जिला रेडक्रॉस सोसायटी, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर-14 द्वारा अलग-अलग स्थानों पर स्वीप गतिविधियां आयोजित कर नागरिकों को एसआईआर-2026 के प्रति जागरूक किया गया। राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर-14 में आयोजित स्वीप गतिविधि के दौरान छात्राओं को एसआईआर-2026, मतदाता सूची पुनरीक्षण और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में मतदाताओं की भागीदारी के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। छात्राओं से आह्वान किया गया कि वे अपने परिवार और आसपास के पात्र मतदाताओं को भी 24 जुलाई तक गणना प्रपत्र जमा करवाने के लिए जागरूक करें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed