फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Vivek crowned 'Zila Kumar', Pintu wins 'Gurugram Kesari' title

Gurugram News: विवेक बने जिला कुमार, पिंटू ने जीता गुरुग्राम केसरी का खिताब

Mon, 19 Oct 2026 12:29 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Vivek crowned 'Zila Kumar', Pintu wins 'Gurugram Kesari' title
जिला अखाड़ा कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखम, लड़कियों के मुकाबलों में रिया और प्रीति ने मारी बाजी
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



गुरुग्राम। ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित जिला अखाड़ा कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। रविवार को ग्रीको रोमन स्पर्धा में विवेक ने अंडर-77 किलोग्राम भारवर्ग में जीत दर्ज कर जिला कुमार का खिताब अपने नाम किया। वहीं, पिंटू ने 77 से 130 किलोग्राम भारवर्ग में गुरुग्राम केसरी का खिताब जीता। लड़कियों की फ्री स्टाइल स्पर्धा में 62 किलोग्राम भारवर्ग में रिया ने जिला कुमारी का खिताब जीता। वहीं, 62 किलोग्राम से अधिक भारवर्ग में प्रीति जिला केसरी बनीं। प्रतियोगिता में अंडर-17, अंडर-20 और सीनियर वर्ग के पहलवानों ने हिस्सा लिया।



ग्रीको रोमन स्पर्धा के अंडर-20 आयु वर्ग में 55 किलोग्राम भारवर्ग में ललित ने पहला स्थान हासिल किया। 60 किलोग्राम में आतिश यादव, 63 किलोग्राम में पुनीत, 67 किलोग्राम में शुभम और 72 किलोग्राम में विशाल विजेता रहे। 77 किलोग्राम में विवेक और 82 किलोग्राम में भीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, 97 किलोग्राम भारवर्ग में आशु ने बाजी मारते हुए राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए अपनी जगह पक्की की।
विज्ञापन



अंडर-17 ग्रीको रोमन स्पर्धा के 48 किलोग्राम भारवर्ग में ईशु और 51 किलोग्राम में देव ने पहला स्थान हासिल किया। 60 किलोग्राम में कार्तिक और 65 किलोग्राम में आदित्य विजेता बने। 71 किलोग्राम में भारत और 110 किलोग्राम भारवर्ग में यश ने प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन सुनिश्चित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




सीनियर ग्रीको रोमन वर्ग में 72 किलोग्राम में हरीश, 82 किलोग्राम में जतिन, 87 किलोग्राम में सागर, 97 किलोग्राम में सन्नी और 130 किलोग्राम भारवर्ग में लक्ष्य शर्मा ने पहला स्थान हासिल किया। जिला खेल अधिकारी आरती कोहली ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के पहलवानों ने भाग लिया। ग्रीको रोमन स्पर्धा में खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। विजेता पहलवानों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed