फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Vishwakarma Jayanti celebrated with great enthusiasm, worship performed in factories and workshops

Gurugram News: हर्षोल्लास से मनाई विश्वकर्मा जयंती, फैक्टरियों, वर्कशाॅप में पूजा अर्चना

Wed, 17 Sep 2025 05:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 05:22 PM IST
विज्ञापन
Vishwakarma Jayanti celebrated with great enthusiasm, worship performed in factories and workshops
विश्वकर्मा पांचाल मंदिर, मारुति, रेलवे स्टेशन वर्कशाॅप समेत कई जगहों पर की गई पूजा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सृष्टि के प्रथम शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा जयंती शहर में धूमधाम से मनाई गई। सृजन, रचनात्मकता और श्रम के सबसे बड़े प्रतीक भगवान विश्वकर्मा की पूजा सेक्टर चार-सात स्थित विश्वकर्मा पांचाल मंदिर, औद्योगिक प्रतिष्ठानों के वर्कशॉप में की गई। लोगों ने अपने घरों में मशीनों और उपकरणों की पूजा भी की। मान्यता है कि ब्रह्माजी के पुत्र ने स्वर्गलोक, द्वारका, हस्तिनापुर और लंका का निर्माण किया, साथ ही विष्णु के सुदर्शन चक्र और शिव के त्रिशूल जैसे दिव्य अस्त्रों का भी निर्माण किया।
उनकी जयंती पर सेक्टर-चार सात स्थित विश्वकर्मा पांचाल मंदिर में विश्वकर्मा पूजा के मौके पर पूजन, हवन और भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर के प्रधान शिवजीत पांचाल, विक्रतजीत इंद्रजीत अंकित जैन और कविता चौहान आदि इस मौके पर मौजूद थे।
विज्ञापन

गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पर भगवान विश्वकर्मा की पूजा धूमधाम से की गई। रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर रविंद्र सिंह, कपिल राव, नरेंद्र सांगवान, जय भगवान, लोकेश, जोगेंदर आदि कार्यक्रम में मौजूद रहे। पावरग्रिड कॉरपोरेशन के कॉरपोरेट ऑफिस में भी भगवान विश्वकर्मा का पूजन किया गया। मारुति के सेक्टर-18, मानेसर आदि प्लांटों में विश्वकर्मा जयंती पर पूजा अर्चना की गई। कार्यक्रमों में मारुति के एमडी और सीइओ हिसाशी ताकेउची समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। पूजा आयोजन में कर्मचारी यूनियन के सदस्यों ने मुख्य भूमिका निभाई। मानेसर, उद्योग विहार, आईडीसी, सेक्टर-37, कादीपुर, बसई आदि औद्योगिक क्षेत्र में लोगों ने विश्वकर्मा पूजा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------------
श्रम विभाग की ओर से किया गया जागरूक
गुरुग्राम। श्रम विभाग ने बुधवार को विश्वकर्मा दिवस पर श्रमिक जागरूकता कार्यक्रम किया। इसमें श्रमिकों को उनके अधिकारों, कल्याण योजनाओं, सामाजिक सुरक्षा की जानकारी दी गई। पटौदी की विधायक बिमला चौधरी ने कहा कि श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ पाने के लिए श्रमिकों को आगे आना चाहिए और जागरूक रहना चाहिए। विधायक मुकेश शर्मा ने कहा कि श्रमिक अपनी समस्याएं और सुझाव प्रशासन व विभाग तक जरूर पहुंचाएं। कार्यक्रम में श्रमिकों ने अपने सवाल रखे और अधिकारियों ने उनके समाधान बताए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed