फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Vishwa Hindu Parishad said there should be ban on spreading wrong information about Monu Manesar

नूंह हिंसा: मोनू मानेसर के बारे में फैलाई जा रही गलत जानकारी, विहिप ने महापंचायत करने की दी धमकी

Sun, 17 Sep 2023 07:02 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नूंह
अमर उजाला नेटवर्क, नूंह Published by: श्याम जी. Updated Sun, 17 Sep 2023 07:02 PM IST
सार

विश्व हिंदू परिषद का कहना है कि मोनू कानून के सम्मान के चलते ही जेल गया है। जांच में अगर उसे न्याय न मिला तो जल्द ही हिंदू समाज मानेसर में उसे न्याय दिलाने को लेकर एक महापंचायत करेगा।

विज्ञापन
Vishwa Hindu Parishad said there should be ban on spreading wrong information about Monu Manesar
मोनू मानेसर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोनू मानेसर की गिरफ्तारी के बाद जांच के नाम पर होने वाले खुलासे की कथित जानकारी का हवाला देकर सोशल मडिया पर वायरल खबरों को लेकर हिंदू समाज के लोगों में रोष है। उनका कहना है कि जानबूझकर मोनू को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। वह प्रशासन व सरकार की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। अगर मोनू मानेसर को न्याय न मिला तो हिंदू समाज के लोग मानेसर में महापंचायत करेंगे।

विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री देवेंद्र सिंह का कहना है कि जब से मोनू मानेसर गिरफ्तार हुआ है, उसके बाद से एक समुदाय के लोगों ने उसे बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया पर गलत जानकारी वायरल की है। इस मामले में राजस्थान पुलिस से भी अपील है कि वह इनका खंडन करे, नहीं तो इस पर रोक लगाए। जो जांच का विषय है, उस पर गलत टिप्प्णी कैसे हो सकती है। हिंदू समाज के लोग कानून की इज्जत करते हैं। मोनू कानून के सम्मान के चलते ही जेल गया है। जांच में अगर उसे न्याय न मिला तो जल्द ही हिंदू समाज मानेसर में उसे न्याय दिलाने को लेकर एक महापंचायत करेगा।
विज्ञापन


मानेसर के युवाओं में मोनू की गिरफ्तारी के बाद से रोष है, उनको समझाया जा रहा है। विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री रत्नेश तिवारी का कहना है कि हिंदू समाज के लोग वेट एंड वाच कर रहे हैं। सरकार व राजस्थान पुलिस को मोनू मानेसर के साथ न्याय करना चाहिए। उसके साथ हिंदू समाज के सभी लोगों की भावना जुड़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईएमटी मानेसर सेक्टर एक से उठाने के बाद से माहौल पर नजर है।

हिंदू ससाज से जुड़े लोगों का कहना है कि मोनू मानेसर को जिस दिन आईएमटी मानेसर सेक्टर एक से उठाया गया था। उसी दिन से युवाओं में आक्रोश है। परिवार के मुखिया उनके समझा रहे हैं। अगर सरकार व प्रशासन से न्याय नहीं मिलता है तो महापंचायत करेंगे। युवाओं की ओर से किसी तरह का विवाद न हो इसके लिए माहौल पर नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed