फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Vishal from Darapur village will be seen as an Indian soldier in the film Ikkis.

Gurugram News: दरापुर गांव के विशाल फिल्म इक्कीस में भारतीय सैनिक के रूप में आएंगे नजर

Mon, 29 Dec 2025 07:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 07:30 PM IST
विज्ञापन
Vishal from Darapur village will be seen as an Indian soldier in the film Ikkis.
1971 के भारत-पाक युद्ध की कहानी पर बनी फिल्म में गनर भंवर सिंह का किरदार निभा रहे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। गांव दरापुर के रहने वाले युवा कलाकार विशाल भारद्वाज ने बॉलीवुड में अपनी पहचान बना ली है। वह नए साल के पहले दिन रिलीज होने वाली फिल्म इक्कीस में भारतीय सेना के जवान के रूप में दिखाई देंगे। यह फिल्म 1971 के भारत-पाक युद्ध की कहानी पर बनी है। विशाल फिल्म में गनर भंवर सिंह का किरदार निभा रहे हैं।
फिल्म इक्कीस सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की साहस और बलिदान की कहानी पर बनाई गई है। फिल्म का नाम उनके 21 साल की उम्र को दर्शाता है, जब उन्होंने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। अरुण खेत्रपाल का किरदार युवा अभिनेता अगस्त्य नंदा निभा रहे हैं, जबकि उनके पिता का रोल दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र करेंगे। फिल्म में जयदीप अहलावत, दीपक डोबरियाल, विवान शाह, सिकंदर खेर, राहुल देव और सिमर भाटिया भी अहम भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन

विशाल भारद्वाज ने बताया कि मेरे ताऊ आशाराम भारद्वाज भारतीय सेना में ओनरी कैप्टन से सेवानिवृत हो चुके हैं और उनका बेटा भीमराज भारद्वाज भारतीय सेना में रहते हुए देश की सेवा कर रहा है। इधर बेटे को बॉलीबुड में अपनी पहचान बनाने पर पिता नेतराम भारद्वाज, भाजपा नेता रामचन्द्र भारद्वाज, टेसवा के जिला अध्यक्ष राजेन्द्र यादव, सरपंच एकता मंच के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह आदि क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई दी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed