फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Villagers will get relief from mud and potholes

Gurugram News: ग्रामीणों को कीचड़ और गड्ढों से मिलेगी मुक्ति

Mon, 08 Jun 2026 05:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 05:54 PM IST
विज्ञापन
Villagers will get relief from mud and potholes
नैनवाल की खाती व मुंशी ढाणी में बनेंगी नई सड़कें, यातायात होगा सुगम
विज्ञापन

नंबर गेम- 01 करोड़ रुपये किए जाएंगे खर्च
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। वार्ड नंबर-16 के नैनवाल गांव के लोगों को जल्द ही जर्जर सड़कों से राहत मिलेगी। नगर निगम की ओर से गांव की खाती व मुंशी वाली ढाणी में सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। परियोजना पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। गांव की खाती वाली ढाणी में एक किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जाएगा, जबकि मुंशी वाली ढाणी में 500 मीटर सड़क बनाई जाएगी। सड़क निर्माण के साथ-साथ दोनों ओर इंटरलॉकिंग टाइल्स भी बिछाई जाएंगी, जिससे लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और पैदल चलने वालों की सुरक्षा भी बढ़ेगी।
ग्रामीणों ने बताया कि दोनों ढाणियों की सड़कें लंबे समय से खस्ता हाल थी। जगह-जगह गड्ढे होने के कारण लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ता था। मानसून के दौरान सबसे सबसे ज्यादा हालात खराब रहते हैं। बारिश के समय सड़कों पर जलभराव और कीचड़ होने से आवागमन प्रभावित रहता है।
विज्ञापन

--------------
गांव की इन ढाणियों में सड़कें लंबे समय से टूटी और जर्जर हालत में थीं, जिससे लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कत होती थी। अब दोनों सड़कों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। सड़कें बनने के बाद लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। -दया राम, पार्षद वार्ड नंबर-16, नगर निगम मानेसर
विज्ञापन
विज्ञापन


खाती वाली ढाणी में एक किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जाएगा, जबकि मुंशी वाली ढाणी में 500 मीटर सड़क बनाई जाएगी। सड़क निर्माण के साथ-साथ दोनों ओर इंटरलॉकिंग टाइल्स भी बिछाई जाएंगी, जिससे लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। -मनदीप धनखड़ कार्यकारी अभियंता, नगर निगम मानेसर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed