फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Villagers have been waiting for water supply for six years, no solution even after complaints

Gurugram News: छह साल से पानी की आपूर्ति के इंतजार में ग्रामीण, शिकायतों के बाद भी समाधान नहीं

Sun, 27 Apr 2025 11:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Villagers have been waiting for water supply for six years, no solution even after complaints
एक वर्ष पहले बिजली के कनेक्शन के बाद भी टैंक में नहीं लगाई गई मोटर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पुन्हाना। पेयजल समस्या को दूर करने के लिए तकरीबन छह साल पहले उपमंडल के मुबारिकपुर गांव में जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से बनाया गया वाटर टैंक ग्रामीणों के लिए सफेद हाथी बना हुआ है। विभाग द्वारा वाटर टैंक में पानी तो पहुंचाया जा रहा है लेकिन गांव में सप्लाई नहीं होने के कारण ग्रामीण खुद सिर पर ढोकर पानी ला रहे हैं। गांव से बाहर बने इस वाटर टैंक के लिए बिजली विभाग द्वारा तकरीबन एक वर्ष पूर्व बिजली का कनेक्शन किया गया लेकिन अब तक टैंक में मोटर नहीं लगाई गई। विभाग की अनदेखी के कारण ग्रामीण परेशान हैं।

ग्रामीणों के मुताबिक वर्ष 2018 में गांव में पेयजल सप्लाई को लेकर जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा वाटर टैंक बनाया गया था। इसके बाद गांव में जल जीवन मिशन योजना के तहत घर-घर पानी पहुंचाने के लिए पाइपलाइन डालने के साथ-साथ कनेक्शन भी हुए, लेकिन वर्षो बाद ग्रामीणों को योजना का लाभ नहीं मिला। गांव की महिलाएं वाटर टैंक से सिर पर पानी लाती हैं। समस्या को लेकर कई बार विभाग के अधिकारियों से शिकायत की लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया।
विज्ञापन


-----------
लंबे समय से पीने के पानी की समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों ने अपने मकानों में टैंक बनाए हुए हैं, जिन्हें टैंकर से 2 हजार रुपये में भरवाया जाता है। पेयजल को लेकर कई बार अधिकारियों से शिकायत भी की लेकिन अभी तक समाधान नहीं हो पाया। - हाजी लियाकत, पूर्व सरपंच मुबारिकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------

छह वर्ष पहले टैंक बनकर तैयार हुआ तो ग्रामीणों को खुशी हुई की अब गांव के घर-घर में पानी पहुंचेगा, लेकिन वर्षो बाद भी जनस्वास्थ्य पेयजल सप्लाई को शुरू नहीं कर पाया। - हाजी जुम्मा, ग्रामीण

------------------

वाटर टैंक पर बिजली का कनेक्शन भी शुरू है, लेकिन विभाग के अधिकारी यहां पर मोटर लगाने में लापरवाही बरत रहे हैं। अधिकारियों की लापरवाही के कारण ही गांव के सैकड़ों परिवार पानी के लिए तरस रहे हैं। - समीउल्लाह, ग्रामीण

---------------

गर्मी के मौसम में महिलाएं टैंक से ही पानी सिर पर लेकर आती हैं। पानी की सप्लाई को लेकर कई बार मांग उठाई जा चुकी है लेकिन विभाग के अधिकारी समस्या को लेकर गंभीर नहीं है। - मैनूदीन, ग्रामीण


--------------------
मामला उनके संज्ञान में नहीं है। उन्होंने कुछ दिनों पहले ही यहां का चार्ज लिया है। जल्द ही समस्या का कारण पता लगाकर इसका समाधान कराया जाएगा। -दौलत राम, एसडीओ जनस्वास्थ्य विभाग पुन्हाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed