फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Villagers enraged by gas black marketing, submitted memorandum

भाग- एक : गैस की कालाबाजारी से भड़के ग्रामीण, सौंपा ज्ञापन

Fri, 10 Apr 2026 01:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Villagers enraged by gas black marketing, submitted memorandum
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बादशाहपुर। भोडाकलां में गैस एजेंसियों की मनमानी और सिलिंडरों की खुलेआम कालाबाजारी ने उपभोक्ताओं को परेशान कर दिया है। बृहस्पतिवार को काफी संख्या में ग्रामीण लघु सचिवालय पहुंचे। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और खाद्य आपूर्ति विभाग के खिलाफ रोष प्रकट किया और उपायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र की गैस एजेंसियां पात्र उपभोक्ताओं को सिलिंडर देने के बजाय उन्हें ब्लैक में ऊंचे दामों पर बेच रही हैं। ग्रामीणों ने बताया कि यह कालाबाजारी सालों से जारी है लेकिन पिछले कुछ महीनों में यह समस्या इतनी बढ़ गई है कि आम आदमी के चूल्हे ठंडे पड़ने की नौबत आ गई है। बिना बुकिंग के बाहरी लोगों को सिलिंडर सप्लाई किए जा रहे हैं, जबकि असली उपभोक्ता लाइन में खड़े रह जाते हैं।


कोट्स
सीएम विंडो से लेकर स्थानीय अधिकारियों तक गुहार लगाई लेकिन मिलीभगत के कारण हमारी शिकायतें बिना कार्रवाई के बंद कर दी गईं। -महेंद्र कुमार

गैस एजेंसी के कर्मचारी खुलेआम ब्लैक में सिलिंडर बेच रहे हैं, जिस कारण बुकिंग करने वाले लोगों तक सिलिंडर नहीं पहुंच पा रहे हैं। -पवन सैनी

महीनों पहले बुकिंग कराने के बाद भी सिलिंडर नहीं मिलता। मोबाइल पर संदेश आता है कि सिलिंडर डिलीवर कर दिया गया लेकिन घर तक नहीं आता है। -धुरंदर चौहान

एजेंसी के लोग अधिकारियों के साथ मिलकर भ्रष्टाचार कर रहे हैं। हमने सबूत दिए हैं कि कैसे बिना रसीद के सिलिंडर गाड़ी से उतारकर होटल वालों और बाहरी लोगों को दिए जाते हैं। -नीरज चौहान
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed