{"_id":"6838a7ba11069d2b8a0c459a","slug":"villagers-demanded-to-make-the-district-drug-free-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-103699-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: ग्रामीणों ने जिले को नशामुक्त बनाने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: ग्रामीणों ने जिले को नशामुक्त बनाने की मांग की
विज्ञापन
रात्रि ठहराव में बिछोर गांव में अधिकारियों ने सुनीं लोगों की समस्याएं
संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। गांव बिछोर में आयोजित रात्रि ठहराव में जिले को नशामुक्त बनाने का मुद्दा उठाया गया। इसपर उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा व पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने लोगों को आश्वस्त किया कि इसके खिलाफ जनजागरण अभियान चलाए जा रहे हैं। इसके अलावा सख्ती से निपटते हुए आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जा रहा है। उपायुक्त ने कहा कि नशे से दूर रखने के लिए युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ानी होगी ताकि हमारे युवा खेलों में आगे बढ़ सकेंगे और जिंदगी में सही रास्ता चुन सकें।
बता दें कि जिला प्रशासन के रात्रि ठहराव के तहत बुधवार को उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारी गांव बिछोर पहुंचे। यहां पर जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी गईं। उपायुक्त ने क्रिड व बुढ़ापा पेंशन, फैमिली आईडी आदि से संबंधित मामलों का तुरंत ही समाधान करवाया। उपायुक्त ने पेयजल संबंधित शिकायतों पर जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जल्द समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और कहा कि गर्मी के मौसम में किसी भी गांव में पेयजल की किल्लत नहीं होनी चाहिए।
विकास कार्यों में आएगी तेजी : उपायुक्त ने गांव बिछौर व गांव नवलगढ़ के सरपंच की ओर से सौंपे गए मांग-पत्र के अनुसार सभी कार्य जल्द पूरा करवाने का आश्वासन दिया गया। इसके अलावा कई ग्रामीणों ने भी गांवों से संबंधित सामूहिक कार्यों के लिए अपनी समस्याएं रखीं, जिस पर उपायुक्त ने जरूरी कार्यवाही के लिए भेज दिया। सभी संबंधित विभागों को कामों की रिपोर्ट भी प्रस्तुत करने को कहा गया।
विज्ञापन
विभागों ने स्टॉल लगाया : इस दौरान सभी विभागों द्वारा स्टॉल लगाया गया और संबंधित जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। कृषि विभाग द्वारा 794 किसानों के भूमि हेल्थ कार्ड बनाए गए व 25 किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के बारे में जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग ने 256 से अधिक लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें दवाइयां दीं। इसी प्रकार जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. यशवीर गहलावत की अध्यक्षता में निशुल्क आयुष चिकित्सा कैंप लगाया गया, जिसमें 715 मरीजों का इलाज किया गया। कैंप में आने वाले रोगियों का मधुमेह व ब्लड प्रेशर की जांच की गई। इस दौरान रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित कर 7 यूनिट ब्लड एकत्रित किया गया।
फोटो: उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा गांव बिछौर में आयोजित रात्रि ठहराव कार्यक्रम में ग्रामीणों की शिकायतें सुन उनका समाधान करते हुए ।