{"_id":"6499a9fa073fa7a094031dda","slug":"villagers-beat-up-mistaking-it-for-electricity-theft-squad-case-registered-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-8372-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बिजली चोरी पकड़ने वाला दस्ता समझकर ग्रामीणों ने पीटा, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बिजली चोरी पकड़ने वाला दस्ता समझकर ग्रामीणों ने पीटा, मामला दर्ज
विज्ञापन
बिजली चोरी पकड़ने वाला दस्ता समझकर ग्रामीणों ने पीटा, मामला दर्ज
- फॉल्ट तलाशने गए थे एसडीओ व अन्य कर्मचारी
संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। बिलासपुर थाना क्षेत्र में बिजली निगम के एसडीओ व अन्य कर्मचारियों को पीटने का मामला सामने आया है। एसडीओ व कर्मी लाइन पर फॉल्ट तलाशने गए थे तभी ग्रामीणों ने बिजली चोरी पकड़ने वाला दस्ता समझकर हमला कर दिया। घटना के बाद एसडीओ ऑपरेशन ने बताया कि ग्रामीणों ने उनकी सरकारी गाड़ी देखते ही उन पर बिजली चोरी वाली फ्लाइंग समझकर रॉड व डंडों से पीटते हुए जान से मारने की धमकी दी। वह कहते रहे कि बिजली चोरी पकड़ने नहीं आए, लेकिन ग्रामीणों ने एक नहीं सुनी और मारपीट करते रहें। वहीं बिलासपुर थाना पुलिस ने एक महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बिजली निगम के भोड़ाकला सब डिविजन के एसडीओ लोकेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत 25 जून की रात को बारिश के कारण लाइन में कई जगह फॉल्ट थें। रात करीब 9.30 बजे वे अपनी टीम के साथ ढाणी रतीराम की तरफ फॉल्ट तलाशने पहुंचे। जैसे ही उनकी सरकारी गाड़ी सूअर फार्म के नजदीक पहुंची तो कुछ ग्रामीणों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। जब वे लाइन को ठीक करने लगे तो कर्मबीर, सरोज व नरेन्द्र ने उन पर लाठी, डंडे व रॉड से हमला कर दिया।
ग्रामीणों ने बिजली चोरी पकड़ने वाली फ्लाइंग समझकर उनके साथ मारपीट करते हुए गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। एसडीओ लोकेश ने बताया कि वे ग्रामीणों का कहते रहे कि बिजली चोरी पकड़ने नहीं बल्कि वे लाइन ठीक करने आए हैं, लेकिन आरोपी मारपीट करते रहे। इस दौरान लोकेश व बूटीराम को कई जगह चोटें आई। पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने के अलावा जान से मारने मारने की धमकी देने समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।