फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Villagers attacked the police team and rescued the accused

Gurugram News: ग्रामीणों ने पुलिस की टीम पर हमला कर आरोपी को छुड़ाया

Thu, 29 May 2025 11:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Villagers attacked the police team and rescued the accused
पुलिस ने मामले में आरोपी के चाचा को गिरफ्तार कर तीन के खिलाफ दर्ज किया केस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। साइबर अपराध के एक मामले में बुधवार को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस के साथ ग्रामीणों ने मारपीट की और आरोपी को छुड़ा लिया। हालांकि इसमें किसी पुलिसकर्मी को चोट नहीं आई। आकेड़ा थाना पुलिस ने वीडियो के आधार पर साइबर आरोपी, पिता व चाचा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बृहस्पतिवार को आरोपी को छुड़ाने और पुलिस से मारपीट करने के मामले में उसके चाचा को पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

आकेड़ा थाना पुलिस को निजामपुर निवासी मुजाहिद के मोबाइल नंबर पर साइबर अपराध की ऑनलाइन शिकायत मिली। पुलिस ने बुधवार की शाम मोबाइल की लोकेशन के आधार पर छापा मारकर मुजाहिद को पकड़ लिया। पुलिस को पकड़ने के बाद मुजाहिद ने शोर मचा दिया। जिसे सुनकर परिजन और ग्रामीण आ गए और टीम के साथ मारपीट कर उसे छुड़ा लिया। साथ ही जिस नंबर पर साइबर अपराध की शिकायत थी, उस मोबाइल फोन को भी पुलिस से छीन कर ले गए। उग्र भीड़ को देखकर पुलिस की टीम वहां से वापस लौट गई। उसके बाद पुलिस द्वारा बनाई गई वीडियो के आधार पर मुजाहिद, पिता नसरु तथा चाचा दीनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को आकेड़ा थाना पुलिस ने दीनू को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। आकेड़ा थाना प्रभारी एसआई सुरेंद्र ने बताया कि मुख्यारोपी मुजाहिद व अन्य आरोपियों की गिरफ्तार के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

फोटो: झगड़ा कर आरोपी को छुडाकर ले जाने वाला एक व्यक्ति पुलिस गिरफ्त में।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed