फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Vikas is under ED investigation, plea to declare him a fugitive disposed of

Gurugram News: विकास ईडी की जांच में शामिल, भगोड़ा घोषित करने की याचिका निस्तारित

Thu, 02 Oct 2025 12:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Vikas is under ED investigation, plea to declare him a fugitive disposed of
19 सितंबर को विकास छौक्कर की तरफ से अदालत में दिया गया हलफनामा
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। पानीपत की समालखा विधानसभा सीट से कांग्रेस के पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर के बेटे विकास छौक्कर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच में शामिल हो गए हैं। ईडी की तरफ से उन्हें भगोड़ा घोषित करने की याचिका जिला अदालत में दायर की गई थी, मंगलवार को अदालत ने उस याचिका का निस्तारण कर दिया है। यह आदेश स्पेशल जज वाणी गोपाल शर्मा की अदालत ने दिया है।

पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर और विकास छौक्कर को भगोड़ा घोषित करने के लिए अदालत में ईडी ने याचिका दायर की थी। धर्म सिंह छौक्कर को ईडी ने इसी साल दिल्ली में एक होटल से गिरफ्तार किया था। उनके दूसरे बेटे सिकंदर को ईडी पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इन पर आरोप है कि उनकी कंपनी माहिरा होम्स ने अफोर्डेबल हाउसिंग सोसाइटी विकसित करने में निवेशकों के करीब 350 करोड़ रुपये का निजी इस्तेमाल व मनी लांड्रिंग की है।
विज्ञापन


माहिरा होम्स ने सेक्टर-68 स्थित प्रोजेक्ट में 1497 आवंटियों के करीब 350 करोड़ रुपये को अपने निजी काम में इस्तेमाल किया था। 19 सितंबर को हुई सुनवाई में विकास छौक्कर की तरफ से अदालत में हलफनामा दिया गया है कि ईडी के जांच अधिकारी जब उन्हें पूछताछ के लिए बुलाएंगे वह उसमें शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed