धोखेबाज काजल: अंकित ने शराब पी, नींद की गोलियां खाईं फिर पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें मरने से पहले का वीडियो
अंकित के परिवार का कहना है कि उसकी पिछले चार साल से फतेहपुर जिले की एक युवती से दोस्ती थी। दोनों गुरुग्राम में काफी महीनों तक सहमति संबंध में रहे थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरुग्राम सेक्टर-40 थाना के सामने लॉ कॉलेज के गेट पर 15 अप्रैल की रात करीब नौ बजे पेट्रोल छिड़ककर आत्महत्या करने वाले युवक अंकित का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में युवक एक बोतल में पेट्रोल लिए हुए है और डिस्पोजल गिलास में कुछ गोलियां लिए है। वहीं, शराब की बोतल दिखाकर शराब पीने की बात कहता है। युवक ने अपनी प्रेमिका काजल पर धोखा देने और थाने में झूठी शिकायत देने के भी आरोप लगाए थे। पुलिस ने शुक्रवार को मृत युवक के शव का दिल्ली में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
तीन साल तक उठाया काजल का खर्चा
अंकित ने खुद पर पेट्रोल छिड़कने से पहले वीडियो बनाकर कहा कि मैं उस स्टेज पर खड़ा हूं, जहां मेरे पिता नहीं हैं और घरवाले दूर हैं। मैंने कभी शराब नहीं पी, लेकिन आज पी रहा हूं। आज मेरा आखिरी दिन है, मैं मरूंगा। उसने दवाइयां दिखाते हुए कहा कि मैं ये खाऊंगा, फिर मुझे नहीं पता क्या होगा। उसने तीन साल तक काजल को अपने पास रखा व उसका खर्चा उठाया, लेकिन उसने धोखा दिया। मृतक अंकित निवासी फतेहपुर (उत्तर प्रदेश) के सीतापुर गांव का रहने वाला था। वह चंडीगढ़ में कैब चलाता था।
लिवइन में रहते थे दोनों
अंकित के परिवार का कहना है कि उसकी पिछले चार साल से फतेहपुर जिले की एक युवती से दोस्ती थी। दोनों गुरुग्राम में काफी महीनों तक सहमति संबंध में रहे थे। कुछ माह पहले युवती गुरुग्राम के सेक्टर-31 स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने के लिए आ गई। युवक भी उससे मिलने के लिए गुरुग्राम आता रहता था।
काजल का हो गया था किसी और से अफेयर
मृत युवक के परिवार वालों के अनुसार करीब 20 दिन पहले उसे अपनी प्रेमिका के किसी दूसरे युवक के साथ अफेयर के बारे में पता चला था। इसके बाद वह 15 अप्रैल को युवती को चंडीगढ़ ले जाने के लिए अपनी कैब लेकर गुरुग्राम आया था और सेक्टर-31 में युवती के कमरे का कुछ सामान अपनी कार में रख लिया था। इसके बाद युवती ने पुलिस को युवक के खिलाफ परेशान करने व सामान वापस दिलाने की शिकायत दी थी। इसके बाद सेक्टर-40 थाने की पुलिस ने अंकित को कॉल करके थाने में बुलाया था। हालांकि वह थाने के अंदर नहीं गया था।
थाने के सामने अंकित ने खुद को लगाई आग
उसने थाने के सामने कार से उतरते ही खुद पर पेट्रोल छिड़का और लाइटर जलाकर आग लगा ली। उसकी चीखें सुनकर थाने की पुलिस व राहगीरों ने कपड़े, पानी और मिट्टी डालकर किसी तरह आग बुझाई। उसे सिविल अस्पताल से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
जांच अधिकारी एएसआई बलजीत ने बताया कि मृत युवक के परिवार वालों के बयान दर्ज किए गए हैं। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।