फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Victory over tuberculosis is possible only with nutritious diet

Gurugram News: पौष्टिक आहार से ही तपेदिक रोग पर विजय संभव

Tue, 16 Sep 2025 07:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 07:47 PM IST
विज्ञापन
Victory over tuberculosis is possible only with nutritious diet
गुरुग्राम। जिला रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा में तपेदिक रोगियों के लिए विशेष पोषाहार वितरण कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अतिरिक्त श्रम आयुक्त कौशल कटारिया, विशिष्ट अतिथि सिविल सर्जन डॉ. रंजना मल्होत्रा और जमना ऑटो के सीएसआर हेड संयम मराठा उपस्थित रहे। इस अवसर पर 200 आर्थिक रूप से कमजोर टीबी मरीजों को पौष्टिक आहार वितरित किया गया। कौशल कटारिया ने कहा कि तपेदिक लाइलाज नहीं है, दवाइयों का नियमित सेवन और पौष्टिक भोजन से रोगी स्वस्थ हो सकता है। सचिव विकास कुमार ने प्रधानमंत्री के टीबी मुक्त भारत संकल्प को सफल बनाने के लिए मरीजों को दवा, जांच और आहार में लापरवाही न बरतने की अपील की। इस अवसर पर कुणाल मंगल, आकांक्षा, रोहतास शर्मा, जोगेंद्र राठी, कविता सरकार समेत अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed