फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Victory Cup Football Tournament: Royal Oak and K-IIT World School become champions

विक्ट्री कप फुटबॉल टूर्नामेंट : रॉयल ओक और के-आईआईटी वर्ल्ड स्कूल बने चैंपियन

Sun, 03 May 2026 06:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 06:21 PM IST
विज्ञापन
Victory Cup Football Tournament: Royal Oak and K-IIT World School become champions
अंडर-12 और अंडर-14 आयु वर्ग में आठ-आठ टीमों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। मारुति कुंज स्थित के-आईआईटी वर्ल्ड स्कूल के मैदान में विक्ट्री कप फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन रविवार को धूमधाम के संपन्न हुआ। टूर्नामेंट में अंडर-12 और अंडर-14 आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। दोनों ही वर्गों में आठ-आठ टीमों ने भाग लिया। शानदार प्रदर्शन के साथ रॉयल ओक और के-आईआईटी वर्ल्ड स्कूल ने चैंपियन का खिताब जीता।
अंडर-12 वर्ग का फाइनल मुकाबला सेक्टर-110 के रॉयल ओक इंटरनेशनल स्कूल और इंडियन हीरोज क्लब के बीच खेला गया। यह मैच बेहद रोमांचक रहा, जिसमें रॉयल ओक इंटरनेशनल स्कूल ने 3-2 से जीत दर्ज कर विजेता की ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं, अंडर-14 वर्ग के फाइनल में के-आईआईटी वर्ल्ड स्कूल और रॉयल ओक इंटरनेशनल स्कूल आमने-सामने रहे। कड़े मुकाबले में के-आईआईटी वर्ल्ड स्कूल ने 1-0 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन




टूर्नामेंट के समापन पर विजेता, उपविजेता और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही खिलाड़ियों के व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर बेस्ट गोलकीपर, बेस्ट डिफेंडर, बेस्ट प्लेयर और टॉप स्कोरर जैसे विशेष पुरस्कार भी प्रदान किए गए। आयोजन के दौरान खिलाड़ियों के जोश, खेल भावना और अनुशासन ने सभी का मन मोह लिया। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के टूर्नामेंट का उद्देश्य बच्चों में खेल के प्रति रुचि बढ़ाना और उन्हें बेहतर मंच प्रदान करना है, ताकि भविष्य में वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed