फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Victims of Nuh violence will get compensation

Gurugram News: नूंह हिंसा के पीड़ितों को मिलेगा मुआवजा

Sun, 24 Sep 2023 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
Victims of Nuh violence will get compensation
सरकार ने मंजूर की राशि, मुआवजे के लिए लोग अभी भी कर सकते हैं आवेदन
विज्ञापन

शेरसिंह डागर
नूंह। नूंह हिंसा के दौरान जिन लोगों का आर्थिक नुकसान हुआ है, उन्हें जल्द ही मुआवजा दिया जाएगा। इसके लिए सरकार ने राशि मंजूर कर दी है। उम्मीद है कि मंगलवार को कुछ पीड़ितों को पहली किश्त की राशि जिला प्रशासन द्वारा वितरित कर दी जाए। इससे जहां पीड़ितों को राहत मिलेगी, वहीं अभी वे लोग आवेदन कर सकते हैं, जो इस हिंसा में पीड़ित रहे हैं, लेकिन किसी कारणवश पोर्टल पर आवेदन नहीं कर पाए हैं।
जिला प्रशासन का कहना है कि जो लोग पोर्टल पर भी आवेदन नहीं कर पाए हैं, वह लिखित में भी प्रशासन को अपने नुकसान के बारे में जानकारी देकर मुआवजे की मांग कर सकते हैं। हालांकि अभी यह पता नहीं लगा है कि किसको कितना मुआवजा मिलेगा, लेकिन पहले चरण में उन लोगों को मुआवजा दिया जा रहा है, जिनकी दुकान लूटपाट वह आगजनी की शिकार हुई है। ऐसे लगभग 60 पीड़ित लोग हैं। इसके अलावा करीब 100 लोगों से ज्यादा ऐसे हैं, जिनका हिंसा के दौरान वाहन क्षतिग्रस्त या फिर आगजनी का शिकार हुआ है। सरकार द्वारा तय की गई गाइडलाइन के अनुसार इनका मुआवजा दिया जाएगा। बता दें कि नूंह में 31 जुलाई को ब्रजमंडल यात्रा के दौरान दो समुदायों में आपस में हिंसा हो गई। इस दौरान काफी दुकान व मकान आगजनी के अलावा लूट के शिकार हुए। साथ ही 100 से अधिक वाहनों को उपद्रवियों ने आग के हवाले कर दिया। अनुमान है कि इस दौरान लोगों को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। ऐसे लोगों को राहत देने के लिए सरकार ने मुआवजा देने की घोषणा की थी। इसके लिए सरकार ने क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला। जिस पर करीब 200 लोगों ने आवेदन किए हैं । इनमें से काफी लोगों के नुकसान का सर्वे कर मुआवजे को मंजूरी दे दी गई है। बताया जा रहा है कि यह मुआवजा करोड़ों रुपये में है।
विज्ञापन

बीते कई दिन पहले विपक्षी कांग्रेस के विधायक आफताब अहमद व पुन्हाना से विधायक मोहम्मद इलियास ने अभी तक पीड़ितों को मुआवजा ने दिए जाने का मुआवजा मुद्दा जोर-जोर से उठाया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि यह सरकार पोर्टल से चलने वाली सरकार है। इन्हें कुछ लेना-देना नहीं है। यह केवल लोगों को भ्रमित करने का काम कर रही है। अब तक पीड़ित परिवारों को मुआवजा मिल जाना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नूंह हिंसा के दौरान जिनका नुकसान हुआ है, उनकी मुआवजा राशि सरकार ने मंजूर कर ली है। मंगलवार से इस राशि को पीड़ित जनों को वितरित किए जाने का काम शुरू किया जाएगा। -धीरेंद्र खड़गटा, उपायुक्त, नूंह


टो- सदर थाने में पड़ी जली हुई गाड़ियां ।
फोटो - उपद्रव के दौरान दंगाइयों द्वारा जलाई गई एक दुकान।

फोटो- उपयुक्त धीरेंद्र खड़गटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed