{"_id":"60e737b08ebc3ef626025183","slug":"vice-president-of-insurance-company-missing-under-suspicious-circumstances-gurgaon-news-noi5923477172","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमा कंपनी का उपाध्यक्ष संदिग्ध हालात में लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमा कंपनी का उपाध्यक्ष संदिग्ध हालात में लापता
विज्ञापन
गुरुग्राम। डीएलएफ फेज-2 के एम ब्लॉक में रहने वाले बजाज आलियांज कंपनी के उपाध्यक्ष अंकित गोयनाक बुधवार शाम से संदिग्ध हालात में लापता हैं। बृहस्पतिवार देर रात तक उनका कोई सुराग नहीं लगा। उनकी तैनाती पुणे में थी और इन दिनों घर से ही काम कर रहे थे। उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ है। पुलिस गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तलाश में जुटी है। तीन सदस्यीय टीम पूछताछ के लिए पुणे भी भेजी गई है।
पुलिस के मुताबिक अंकित गोयनका की पत्नी मोनिका ने बृहस्पतिवार को शिकायत दी कि कोरोना के उनके पति काफी समय से गुरुग्राम में ही रह रहे हैं। बुधवार शाम वह कुछ काम होने का कहकर घर से निकले थे और कहा था कि जल्द लौट आएंगे, लेकिन देर रात तक नहीं पहुंचे। उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ था। उनके दोस्तों व परिचितों को फोन कर पूछा, परंतु कोई पता नहीं चला।
एसीपी डीएलएफ, करण गोयल ने बताया कि अंकित के लापता होने की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। परिवार वालों से बातचीत की जा रही है। उनसे आखिरी बार फोन पर बात करने वाले से भी पूछताछ की गई है।