फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Vehicle running without a number plate impounded; six challans were pending against it.

Gurugram News: बिना नंबर प्लेट दौड़ रही गाड़ी पर थे छह चालान लंबित, जब्त

Mon, 21 Sep 2026 06:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
Vehicle running without a number plate impounded; six challans were pending against it.
यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाली स्कॉर्पियो पर 46,500 का चालान था लंबित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान के तहत पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। मेदांता जोनल अधिकारी की टीम द्वारा की जा रही नियमित वाहनों की चेकिंग के दौरान एक स्कॉर्पियो गाड़ी को जब्त किया गया है। जांच में सामने आया कि इस वाहन पर 46,500 का जुर्माना लंबित था, जिसका लंबे समय से भुगतान नहीं किया गया था।
कार्रवाई के दौरान स्कॉर्पियो पर कोई नंबर प्लेट ही नहीं लगी थी। इसके बाद जब यातायात पुलिस ने वाहन का रिकॉर्ड खंगाला, तो पता चला कि इस गाड़ी पर पहले से ही यातायात नियमों की विभिन्न धाराओं के तहत 6 चालान लंबित हैं। चालक से वाहन के आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा गया तो वह दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया।
विज्ञापन

मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के तहत कड़ी कार्रवाई
लंबे समय से लंबित जुर्मानों का भुगतान न करने और बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाने को बेहद गंभीरता से लेते हुए, पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के प्रावधानों के अनुसार नियमानुसार कार्रवाई की और मौके पर ही स्कॉर्पियो को अपने कब्जे में लेकर सीज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
जांच के दौरान जिन वाहनों पर लंबे समय से चालान भुगतान करना लंबित पाया जाता है, उनको जब्त किया जाता है। वाहन चालकों को 90 दिनों अंदर चालान जमा कराने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है, ताकि उनके वाहन जब्त न हो सकें। -विकास वर्मा, पुलिस प्रवक्ता, यातायात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed