फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Vehicle hit the bike, woman injured

Gurugram News: वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, महिला घायल

Mon, 28 Apr 2025 12:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Vehicle hit the bike, woman injured
गुरुग्राम। बादशाहपुर थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक महिला गिरकर घायल हो गई। महिला का पति उसे निजी अस्पताल में इलाज कराने के लिए ले गया। इसी बीच कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी बाइक लेकर चला गया। बाइक मालिक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। गांव अकलीमपुर निवासी नरेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 अप्रैल को वह अपनी पत्नी मंजू देवी व पोती को लेकर बाइक से जा रहा था। जब वह बादशाहपुर स्थित राधा कृष्ण मंदिर के सामने पहुचा तो अज्ञात गाड़ी ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार दंपती गिर गए। इसमें मंजू देवी के सिर से खून बहने लगा और वह बेहोश हो गई। नरेश कुमार ने लोगों की मदद से मंजू देवी को पास के निजी अस्पताल में लेकर गया। जल्दबाजी में वह बाइक में ही चाबी लगी छोड़कर चला गया था। कुछ देर बाद वापस आया कि घटनास्थल पर बाइक नहीं मिली। नरेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बाइक के असल कागजात व उसके कार्यालय के जरूरी दस्तावेज भी बाइक के साथ ही चोरी हो गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed