फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Vegetables can be grown in pots and thick foil on the open terrace.

Gurugram News: खुली छत पर गमलों व मोटी पन्नी में उगा सकते हैं सब्जियां

Wed, 20 Nov 2024 11:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
Vegetables can be grown in pots and thick foil on the open terrace.
रसायन रहित भोजन का लें लाभ, कृषि विशेषज्ञ डॉ. मलिक ने दिया सब्जी बोने का प्रशिक्षण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। कृषि विशेषज्ञ डॉ. महावीर सिंह मलिक ने कहा कि घर की खुली छत पर गमलों व घर के आंगन में सब्जियां उगाकर लोग रसायन मुक्त भोजन पा सकते हैं। घर की बोई सब्जी में मौजूद सभी विटामिन, सारे पोषक तत्व व प्रोटीन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का काम सकते हैं। इससे इंसान को स्वस्थ, दीर्घायु व बल युक्त जीवन मिलता है। ताजा व शुद्ध सब्जी का सेवन इंसान को स्वस्थ बनाता है। डॉ. मलिक बुधवार को लोगों को घर में ही बिना रसायन व कीटनाशकों के सब्जी बोने का प्रशिक्षण दे रहे थे।
इस दौरान डॉ. मलिक ने कहा कि कुछ सब्जी उत्पादक किसान अज्ञानता वश अधिक उत्पादन लेने के लिए सब्जियों में घातक कीटनाशकों का इस्तेमाल करते हैं, जिससे बाजार में उपलब्ध सब्जियां कम पौष्टिक व विषैली हो सकती है। आज कृषि योग्य भूमि घटती जा रही है तथा घर के आंगन भी छोटे पड़ते जा रहे हैं। घर के आंगन में जगह न हो तो पौष्टिक ताजा व मौसमी सब्जियां घर की खुली छत पर गमलों में भी उगाई जा सकती है। छत पर गमलों में पालक, मूली, टमाटर, धनिया, बैंगन, फूलगोभी, मेथी, मिर्च, करेला, तोरी की सब्जियां, फुलवारी के पौधे व बड़े गमलो में छोटे फलदार पौधे नींबू, पपीता लगाए जा सकते हैं। डॉ. मलिक ने कहा कि शहर हो या गांव जहां जगह घर के आंगन में न भी हो तब भी अपने घर की छत पर गमलों में सब्जियां उगाकर अपनी जरूरत पूरी कर सकते हैं। इस प्रकार उगाई गई सब्जियां ताजा, रसायन रहित, स्वादिष्ट व गुणकारी होती हैं। महिलाएं भी इस पुनीत कार्यों को सफलतापूर्वक कर सकती हैं। उन्होंने छत पर गमलों में उगाई सब्जियों को भी दिखाया।
विज्ञापन

ढाई से चार फीट के गमलों में उगाई जा सकती है सब्जी
डॉ. मलिक ने बताया कि छत पर गमलों व मोटी पॉलीथिन की बड़ी थैलियों में सब्जियां उगाई जा सकती हैं। उन्हें रखने की जगह के अनुसार गमलों की ऊंचाई दो ढाई से चार फीट हो सकती है। गमले या थैले ऐसे स्थान पर रखें जहां सूर्य की रोशनी आती हो। गमलों में सब्जियां लगाने से पहले गमलों के नीचे के छेद में छोटा पत्थर का टुकड़ा रख दें, ताकि फालतू पानी थोड़ा-थोड़ा करके रिश्ता रहे। पॉलीथिन के थैलों में भी पानी रिसने के लिए इनकी पेंदी में महीन छेद कर दें। इन गमलों को रेत, खेत की मिट्टी, गोबर की गली सड़ी खाद व केंचुआ खाद बराबर मात्रा में मिलाकर भरें। ऊपर की तरफ दो से तीन सेंटीमीटर जगह खाली रखें। गमलों को ऐसी जगह रखें जहां धूप, छांव, हवा ठीक तरह से मिलती रहे। गमले में सब्जियां बोने व रोपने के बाद हल्की सिंचाई कर दें और बाद में आवश्यक के अनुसार पानी व जैविक खाद डालते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed