फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Vandana filed her nomination as an independent candidate on the second day.

Gurugram News: दूसरे दिन निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में वंदना ने भरा पर्चा

Wed, 01 May 2024 02:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
Vandana filed her nomination as an independent candidate on the second day.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


गुरुग्राम। लोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत मंगलवार को गुरुग्राम संसदीय क्षेत्र से वंदना गुलिया ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया। वंदना यूपी के साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र की रहने वाली हैं।

गुरुग्राम संसदीय क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी एवं डीसी निशांत कुमार यादव ने नामांकन से जुड़ी जानकारी साझा करते हुए बताया कि मंगलवार को राइट टू रिकॉल पार्टी से प्रत्याशी वंदना गुलिया ने अपना नामांकन दाखिल किया है। इसी के साथ गुरुग्राम लोकसभा सीट के लिए प्रत्याशियों की संख्या तीन हो गई है। उन्होंने बताया कि छह मई तक प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक उम्मीदवारों के नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे, इस बीच पांच मई को रविवार का अवकाश रखा गया है। सात मई को सुबह 11 बजे से नामांकन पत्र की जांच होगी। 9 मई को दोपहर तीन बजे तक उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं। इसके उपरांत 9 मई को ही दोपहर तीन बजे चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed