फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Vaccine target to 16650 people at government centers today

आज सरकारी केंद्रों पर 16650 लोगों को वैक्सीन का लक्ष्य

Mon, 16 Aug 2021 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Vaccine target to 16650 people at government centers today
गुुरुग्राम। सरकारी केंद्रों पर लाभार्थियों की संख्या बढ़ रही है तो टीकाकरण के लिए लगातार अभियान भी चलाया जा रहा है। हालांकि, दूसरी डोज को प्राथमिकता दिए जाने से पहली डोज लगवाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को भी जिले के शासकीय केंद्रों पर टीके की दूसरी डोज के लाभार्थियों की संख्या ज्यादा रहेगी। इसमें से सिर्फ सेक्टर-31 पॉलीक्लीनिक केंद्र पर ही स्पूतनिक वी वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज लगाई जाएगी।
विज्ञापन

मंगलवार को जिले में 16650 लोगों में टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। इसमें से 6900 को टीके की पहली व 9750 लोगों को दूसरी डोज देने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें से 7 केंद्रों पर कोवाक्सिन की दूसरी डोज व सेक्टर-31 पॉलीक्लीनिक केंद्र को छोड़कर अन्य केंद्रों पर कोविशील्ड की पहली व दूसरी डोज लगाई जाएगी। इसमें से भांगरौला पीएचसी, राजीव नगर यूपीएचसी, गढ़ी हर्सरू, मुल्लाहेड़ा, पटौदी अस्पताल व सेक्टर-31 पॉलीक्लीनिक में वैक्सीन की पहली डोज नहीं लगाई जाएगी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिगरा, चौमा, सामुदायिक केंद्र बादशाहपुर, मंडपुरा में कोवाक्सिन की पहली व दूसरी डोज लगाई जाएगी।
विज्ञापन

सेक्टर-31 पॉलीक्लीनिक में 135 को लगी स्पूतनिक
जिले में सोमवार को 14218 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें से 8436 को पहली व 5782 को दूसरी डोज दी गई। वहीं, शासकीय केंद्रों पर 7364 व निजी केंद्रों पर 6854 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। सेक्टर-31 पॉलीक्लीनिक ही एक ऐसा केंद्र है जहां स्पूतनिक वैक्सीन की दोनों ही डोज लगाई जा रही हैं। उक्त केंद्र पर सोमवार को 100 लोगों को पहली व 35 को दूसरी डोज दी गई। विदेश जाने वाले 44 लोगों व हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पर 46 लोगों ने टीका लगवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed