फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Vaccination remained closed at government centers, 4926 vaccinated at private centers

शासकीय केंद्रों पर बंद रहा टीकाकरण, निजी केंद्रों पर लगा 4926 को टीका

Sun, 13 Jun 2021 06:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 06:57 PM IST
विज्ञापन
Vaccination remained closed at government centers, 4926 vaccinated at private centers
गुरुग्राम। आगामी 15 और 16 जून को होने वाले सीरो सर्वे के कारण शासकीय केंद्रों पर रविवार को कोरोना टीकाकरण नहीं किया गया। वहीं, निजी केंद्रों पर 4926 लोगों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया। शासकीय केंद्रों पर सुबह लोग टीका लगवाने पहुंचे लेकिन टीका न लगने की जानकारी मिलते ही वापस लौट गए। हालांकि, प्रशासन की तरफ से एक दिन पहले ही शासकीय केंद्रों पर टीकाकरण न होने की जानकारी दे दी गई थी।
विज्ञापन

टीकाकरण के लिए शासकीय केंद्रों पर लोगों का आना दोपहर तक जारी रहा लेकिन सभी को खाली हाथ लौटना पड़ा। रविवार को जिले में निजी केंद्रों पर कुल 4926 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। जिसमें से 18-44 आयु वर्ग में सर्वाधिक 4214 लोग रहे। इसमें भी 4051 को पहली व 163 को टीके की दूसरी डोज दी गई। वहीं, 45 साल से ऊपर के 706 लोगों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन

इसमें से 316 ने पहली डोज व 390 ने दूसरी डोज ली। रविवार को सिर्फ 1 स्वास्थ्यकर्मी को कोरोना का टीका लगा जबकि लाभार्थियों में 5 फ्रंटलाइन वर्कर्स भी शामिल रहे। इसी के साथ टीका लगवाने वालों की कुल संख्या अब बढ़कर 8 लाख 55 हजार 749 हो गई है। रविवार को जिले में 4367 को टीके की पहली डोज व 559 को दूसरी डोज दी गई। शासकीय केंद्रों पर टीकाकरण बंद रहने के कारण सोमवार को केंद्रों पर अन्य दिनों के मुकाबले ज्यादा भीड़ रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले से नहीं पता था इसलिए टीका लगवाने आए थे लेकिन अभी यहां आकर पता चल रहा है वैक्सीन लगाई ही नहीं जाएगी।
- राजेश, निवासी पटेल नगर
सुबह ही पहले पटेल नगर और फिर बाद में सेक्टर-31 पॉलीक्लीनिक केंद्र पर आया लेकिन दोनों ही जगहों पर टीका नहीं लग सका।
- सुबोध रावत, निवासी झाड़सा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed