{"_id":"6116ac228ebc3edfab5b6968","slug":"vaccination-in-the-district-exceeds-20-lakh-gurgaon-news-noi5991172114","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में टीकाकरण 20 लाख के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में टीकाकरण 20 लाख के पार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। टीकाकरण अभियान के क्रम में शनिवार को जिले में 64 ग्रामीण व शहरी केंद्रों पर कोरोनारोधी टीका लगाया जाएगा। इसमें से 4 केंद्रों पर कोवाक्सिन की पहली व दूसरी डोज लगाई जाएगी। वहीं एक केंद्र पर सेक्टर-31 पॉलीक्लीनिक केंद्र पर स्पूतनिक वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज लगेगी। मालूम हो कि टीकाकरण के मामले में गुुरुग्राम जिला प्रदेश में पहले पायदान पर बना हुआ है और अब तक 20, 33,533 डोज लगाई जा चुकी हैं।
कोविशील्ड की पहली डोज साहिबगंज गुरुद्वारा चौमा, कम्युनिटी सेंटर नूरगढ़, सीएस पब्लिक स्कूल राम विहार, गवर्नमेंट मिडिल स्कूल शिवाजी नगर, सामान्य चौपाल दौलताबाद, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंद्रलोक, सब सेंटर मानेसर, एससी चौपाल नियर वाटर सप्लाई पलड़ा, नागरिक अस्पताल सोहना व पटौदी, शिव मंदिर श्रीराम एन्क्लेव भोंडसी, कम्युनिटी सेंटर सुखराली, महर्षि पब्लिक स्कूल अशोक विहार, बनी वाला मंदिर सेक्टर 37, गीता भवन न्यू कॉलोनी, कम्युनिटी सेंटर वजीराबाद, पीएचसी गढ़ी, ग्रीन बेल्स पब्लिक स्कूल राजीव नगर ईस्ट, मेरीगोल्ड स्कूल नाहरपुर रूपा, यादव चौपाल कार्टरपुरी, बुद्धा स्कूल नयागांव, एचएसआईडीसी मुल्लाहेड़ा समेत अन्य केंद्रों पर लगाई जाएगी। उपरोक्त सभी केंद्रों पर 100-100 की संख्या में स्लॉट उपलब्ध कराए गए हैं।
सेक्टर-31 पॉलीक्लीनिक केंद्र पर स्पूतनिक वी
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मानेसर व तिगरा, बहरामपुर चौपाल व कम्युनिटी सेंटर चौमा केंद्रों पर कोवाक्सिन का टीका लगाया जाएगा। इसमें से बहरामपुर चौपाल व सामुदायिक केंद्र चौमा पर पहली डोज लगाई जाएगी। इन दोनों केंद्रों पर पहली व दूसरी डोज के रूप में 100-100 की संख्या में स्लॉट उपलब्ध कराए गए हैं। वहीं, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मानेसर व तिगड़ा में दूसरी डोज के 200 स्लॉट आरक्षित किए गए हैं। सेक्टर-31 पॉलीक्लीनिक केंद्र पर स्पूतनिक वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज के 100-100 स्लॉट उपलब्ध रहेंगे। सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर वॉक इन प्रक्रिया के तहत पहले आओ पहले लगवाओ के आधार पर कोरोनारोधी टीका लगाया जाएगा। इसके लिए लाभार्थियों को किसी भी तरह के पूर्व पंजीकरण की जरूरत नहीं है।