फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Urban healthcare system in the district to be strengthened by 30 Urban Ayushman Arogya Mandirs.

Gurugram News: जिले में 30 अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिरों से मजबूत होगी शहरी स्वास्थ्य व्यवस्था

Thu, 08 Oct 2026 07:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
Urban healthcare system in the district to be strengthened by 30 Urban Ayushman Arogya Mandirs.
26.20 करोड़ के कार्य आदेश से गरीब परिवारों को घर के नजदीक मिलेंगी व्यापक स्वास्थ्य सेवाएं
विज्ञापन

नंबर गेम - 12 तरह की सुविधाएं मिलेंगी
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हरियाणा मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड ने जिले में 30 अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्थापित करने का निर्णय लिया है। इनके संचालन के लिए मैसर्स एएसआर हॉस्पिटल्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड को कार्य आदेश जारी किया गया है। यह कार्य आदेश 26 करोड़ 20 लाख 80 हजार रुपये का है।
इन केंद्रों पर 12 तरह की सुविधाएं, मुफ्त दवाएं और जरूरी जांचें मिलेंगी। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि सरकार का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को हर जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचना है। अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर इस सोच को साकार करने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में लगातार नए कदम उठा रही है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ और विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाएगा। जिले में कुल 30 स्थानों को इन मंदिरों के लिए चिह्नित किया गया है। इनमें हीरा नगर, नरसिंहपुर ढाणी, हरि नगर, शक्ति नगर जैसे कई क्षेत्र शामिल हैं। इन केंद्रों का चयन लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दूर के अस्पतालों पर निर्भरता कम करने हेतु किया गया है।
विज्ञापन

नवजात एवं शिशु स्वास्थ्य की देखभाल भी होगी
अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में 12 प्रमुख प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। इनमें गर्भावस्था एवं प्रसव पूर्व देखभाल, नवजात एवं शिशु स्वास्थ्य शामिल हैं। बाल एवं किशोर स्वास्थ्य तथा परिवार नियोजन जैसी जांचें और प्रबंधन भी मिलेगा। योग एवं आयुष सेवाओं को भी स्वास्थ्य व्यवस्था से जोड़ा जाएगा। प्रत्येक केंद्र पर मेडिकल ऑफिसर, स्टाफ नर्स, पुरुष मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर और सफाई कर्मचारी सहित आवश्यक स्टाफ तैनात होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिवार्य निदान परीक्षण भी केंद्र स्तर पर उपलब्ध होंगे
इन केंद्रों पर आवश्यक दवाओं की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। अनिवार्य निदान परीक्षण भी केंद्र स्तर पर उपलब्ध होंगे। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि बीमारी की पहचान और उपचार से मरीजों को समय पर इलाज मिलेगा। इससे बड़े अस्पतालों पर अनावश्यक दबाव भी कम होगा। सरकार की प्राथमिकता इन केंद्रों का सक्रिय, जवाबदेह और गुणवत्तापूर्ण संचालन है। इसके लिए प्रभावी निगरानी व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।


30 स्थानों पर खुलेंगे अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर
जिले में कुल 30 स्थानों को अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर के लिए चिन्हित किया गया है। इनमें हीरा नगर, नरसिंहपुर ढाणी, हरि नगर, शक्ति नगर, भीमगढ़ खेड़ी, शिवाजी नगर, अर्जुन नगर, चंदन नगर, समालपुर, सेक्टर-56 घाटा गांव, सेक्टर-55, डीएलएफ फेज-1, सेक्टर-27, गंगा विहार, टिकरी ढाणी, मनोहर नगर, सूर्य विहार, धर्म कॉलोनी, ग्वाल पहाड़ी, प्रेम नगर, सरहौल, राम विहार, तिगरा गांव, सेक्टर-54, और सराय गांव सहित अन्य क्षेत्र शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इन केंद्रों का चयन इस प्रकार किया गया है कि बड़ी संख्या में लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दूर स्थित अस्पतालों पर निर्भर न रहना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed