{"_id":"616050fe8ebc3e05ec301db2","slug":"upsc-exam-will-be-held-today-at-57-centers-gurgaon-news-noi609309062","type":"story","status":"publish","title_hn":"57 केंद्रों पर रविवार को 18995 उम्मीदवार देंगे यूपीएससी की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
57 केंद्रों पर रविवार को 18995 उम्मीदवार देंगे यूपीएससी की परीक्षा
विज्ञापन
गुरुग्राम। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की रविवार को जिले के 57 केंद्रों पर सिविल सर्विसिज प्रारंभिक परीक्षा होगी। जिसमें 18995 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इस बारे में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में जिला उपायुक्त डॉ. यश गर्ग की अध्यक्षता में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। यह परीक्षा दो सत्रों में सुबह 9.30 से 11.30 बजे, और दूसरा सत्र दोपहर 2.30 से 4.30 बजे तक का होगा।
परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए 13 ड्यूटी मजिस्ट्रेट और 57 लोकल इंस्पेक्टिंग ऑफिसर नियुक्त किए हैं। जिला उपायुक्त ने कहा है कि इस मामले में कोई भी लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कोरोना संक्रमण के चलते परीक्षा केंद्रों पर सामाजिक दूरी का पालन सुनिश्चित करने के लिए एक घंटा पहले पहुंचना होगा। परीक्षा शुरू होने से 10 मिनट पहले केंद्र बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
परीक्षा में किसी भी प्रकार के मोबाइल फोन या इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। दिव्यांगजनों के लिए द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय को केंद्र बनाया है। ड्यूटी पर तैनात स्टाफ इस बात का विशेष तौर पर ध्यान रखें कि वहां दिव्यांगजनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। दिव्यांग अभ्यर्थियों को प्रत्येक सत्र में अन्य परीक्षार्थियों की अपेक्षा 40 मिनट का अधिक समय दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उम्मीदवार अपने साथ अपना ई-प्रवेशपत्र लेकर आएं। बैठक में संघ लोक सेवा आयोग की ओर से अंडर सचिव धीरज कुमार मीणा, जीएस रावत, डीसीपी हैडक्वार्टर आस्था मोदी, नगराधीश सिद्धार्थ दहिया, जिला शिक्षा अधिकारी कैप्टन इंदु बोकन सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।