फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Uproar over women's reservation, half the population will get their rights: Dr. Ragini Nayak

महिला आरक्षण पर घमासान, आधी आबादी अपना हक लेकर रहेगी : डॉ. रागिनी नायक

Sat, 25 Apr 2026 06:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 06:12 PM IST
विज्ञापन
Uproar over women's reservation, half the population will get their rights: Dr. Ragini Nayak
बादशाहपुर में ग्रामीण कांग्रेस की ओर से आयोजित प्रेसवार्ता में कई नेता हुए शामिल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. रागिनी नायक ने महिला आरक्षण और परिसीमन के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। ग्रामीण कांग्रेस की ओर से बादशाहपुर में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि देश की आधी आबादी अपना संवैधानिक अधिकार लेकर रहेगी और इसे टालने की कोई भी कोशिश सफल नहीं होगी।
डॉ. नायक ने आरोप लगाया है कि नरेंद्र मोदी सरकार महिला आरक्षण के मुद्दे को लागू करने के बजाय तकनीकी बहानों और राजनीतिक रणनीति के सहारे टाल रही है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार महिलाओं के प्रति गंभीर होती तो 2023 में पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम अब तक लागू हो चुका होता। डॉ. रागिनी ने यह भी कहा कि महिला आरक्षण बिल गिरा नहीं है, बल्कि सरकार द्वारा लाया गया संशोधन प्रस्ताव असफल हुआ है। कांग्रेस की ओर से मांग की गई है कि लोकसभा की मौजूदा 543 सीटों पर तत्काल 33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू किया जाए और इसमें दलित, आदिवासी व पिछड़े वर्ग की महिलाओं को भी उचित हिस्सेदारी दी जाए।
विज्ञापन

परिसीमन के मुद्दे पर उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसा कोई भी कदम स्वीकार नहीं होगा, जिससे दक्षिण, पूर्वोत्तर या छोटे राज्यों की राजनीतिक हिस्सेदारी कम हो। कांग्रेस नेतृत्व मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा की प्रतिबद्धता का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी महिला आरक्षण को लेकर गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुग्राम कांग्रेस जिला अध्यक्ष वर्धन यादव ने कहा कि महिला आरक्षण केवल राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और समानता से जुड़ा विषय है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार इसे लागू करने के बजाय चुनावी लाभ के लिए इस्तेमाल कर रही है। इस मौके पर महिला कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष सेलजा भाटिया, शहरी अध्यक्ष पूजा शर्मा, सुनीता वर्मा, मुकेश पवन चौधरी, महासचिव निर्मल यादव, मनीष खटाना, सनी यादव, सतबीर पहलवान, सतपाल भारद्वाज, राकेश यादव, संजय भारद्वाज, दीपेश कौशिक, भीम सोनी, संदीप यादव, रविन्द्र बघेल समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed