फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Upon reaching Lanka, Hanuman delivered Rama's message to Sita.

Gurugram News: हनुमान ने लंका पहुंचकर सीता को दिया राम का संदेश

Sun, 18 Oct 2026 07:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 07:19 PM IST
विज्ञापन
Upon reaching Lanka, Hanuman delivered Rama's message to Sita.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। शहर की रामलीलाओं में सुग्रीव मित्रता, बाली वध और लंका दहन के दृश्य दर्शाए गए। इस वर्ष शहर की रामलीलाएं हाईटेक हो गई हैं। श्री दुर्गा रामलीला का मंचन सोशल मीडिया पर लाइव देखा जा रहा है। जैकबपुरा श्री दुर्गा रामलीला के नौवें दिन हनुमान और राम के मिलन से लीला शुरू हुई। हनुमान ने राम-लक्ष्मण को सुग्रीव से मिलाया। सुग्रीव ने सीता का वस्त्र राम को दिया। राम ने बाली का वध किया और अंगद को सौंपा। सीता की खोज में हनुमान लंका पहुंचे और अशोक वाटिका में सीता से मिले। उन्होंने सीता को राम की मुद्रिका दी। हनुमान ने अशोक वाटिका उजाड़ी, फिर रावण ने उनकी पूंछ में आग लगवाई। इसके बाद हनुमान ने सारी लंका जला दी।

अन्य रामलीलाओं का मंचन
न्यू कॉलोनी सनातन धर्म की रामलीला में अक्षय कुमार और हनुमान युद्ध दर्शाया गया। हनुमान ने सीता को राम का संदेश दिया और विभीषण से भेंट की। मेघनाद ने हनुमान को बंदी बनाकर रावण के दरबार में पेश किया। गुरु द्रोणाचार्य क्लब गुड़गांव गांव की रामलीला में रावण द्वारा सीता हरण, जटायु का विरोध और शबरी प्रसंग शामिल था। मानेसर अखिल भारतीय रामलीला कमेटी ने शूर्पणखा प्रसंग और सीता हरण का मंचन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed