फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   upchunav adjourned due less number of majority

पंचायत समिति के उपाध्यक्ष का उपचुनाव स्थगित

Fri, 25 Sep 2020 07:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 07:45 PM IST
विज्ञापन
upchunav adjourned due less number of majority
फर्रुखनगर। फर्रुखनगर ब्लाक पंचायत समिति के उपाध्यक्ष का उपचुनाव कोरम पूरा नहीं होने की वजह से स्थगित कर दिया गया। अब उपचुनाव को लेकर नौ अक्तूूबर को बैठक आयोजित होगी।
विज्ञापन

पटौदी के एसडीएम प्रदीप कुमार और बीडीपीओ अंकित चौहान ने बताया कि शुक्रवार को उपाध्यक्ष पद के लिए उपचुनाव होना था, लेकिन उपचुनाव के लिए समिति की विशेष बैठक में 22 सदस्यों में से अध्यक्ष गीता यादव सहित 12 सदस्य ही उपस्थित हुए। पंचायती राज अधिनियम के तहत उपचुनाव के लिए समिति के दो तिहाई सदस्य उपस्थिति होने आवश्यक है। कोरम के अभाव में उपचुनाव की विशेष बैठक को स्थगित करना पड़ा। अब नौ अक्तूबर को उपचुनाव के लिए विशेष बैठक बुलाई गई है। पंचायत समिति की उपाध्यक्षा कमलेश के खिलाफ समिति के 22 सदस्यों में से 15 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लाकर उन्हें 20 फरवरी को हटा दिया था। इसके बाद उपाध्यक्ष पद के लिए तीन सदस्य दावेदारी कर रहे थे। उनमें से दो दावेदार बहुमत नहीं जुटा पाए और उन्होंने अपने समर्थकों के साथ बैठक में हिस्सा नहीं लिया, जबकि तीसरा सदस्य अपने समर्थकों के साथ बैठक में पहुंचा, लेकिन उनकी संख्या कोरम पूरा नहीं कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed