फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   unmaintained building of roadways could be dengeorus

रोडवेज की जर्जर बिल्डिंग बन सकती है खतरा

Fri, 01 Nov 2019 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
unmaintained building of roadways could be dengeorus
गुरुग्राम बस अड्डा की कंडम घोषित ईमारत व पुलिस चौकी चल रही। - फोटो : Gurgaon
रोडवेज की जर्जर बिल्डिंग बन सकती है खतरा
विज्ञापन

गुरुग्राम। पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से शहर के बस स्टैंड को जर्जर घोषित किए जाने के बाद भी यहां से पुलिस चौकी व महाप्रबंधक कार्यालय को खाली नहीं कराया गया है जबकि महाप्रबंधक व अन्य अधिकारियों के कार्यालयों को नई बिल्डिंग में शिफ्ट कर दिया गया है। कंडम बिल्डिंग में ही रोडवेज विभाग कई रूटों की बसें भी लगा रहा है, वहीं बसों के इंतजार में हजारों यात्री बैठे रहते हैं। ऐसे में कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। दरअसल, 4 साल पहले 2015 में लोक निर्माण विभाग ने रोडवेज के बस स्टैंड की इमारत को जर्जर घोषित कर दिया था, लेकिन विभाग ने इस भवन को अब तक न तो खाली किया है और न ही तोड़ा गया है। भवन से कई बार छत से प्लास्टर गिरने जैसी घटना हो चुकी है। लेकिन विभाग को इसके बावजूद भी यहां कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। रोडवेज के सूत्रों के अनुसार प्रदेश में सबसे पहले गुरुग्राम में बस स्टैंड बनाया गया था, यह करीब 58 साल पुराना है। इसके जर्जर होने के बाद विभाग व सरकार ने नया बस स्टैंड बनाने के कई प्रयास तो किए, लेकिन आज तक पूरा नहीं किया जा सका। भवन तोड़ने के लिए रोडवेज अधिकारियों ने हाल ही में मुख्यालय को एस्टीमेट बनाने के लिए पत्र भेजा था। लेकिन वहां से इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं हुई। हाल ये है कि यहां एक पुलिस विभाग की चौकी और एक होटल चल रहा है। इसको लेकर पुलिस विभाग का कहना है कि उनके लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है। अगर व्यवस्था कर दी जाए तो वहां शिफ्ट कर लिया जाएगा।

बयान....
बस स्टैंड की बिल्डिंग में चौकी खाली करने के लिए कई बार नोटिस दिया जा चुका है, लेकिन इसे खाली नहीं किया जा रहा है। वहीं नया बस स्टैंड बनाने के लिए मुख्यालय स्तर पर मामला चल रहा है। - अन्नू श्योकंद, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed