फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Union minister rao inderjit took cognizance of amar ujala news panel to be made for structural audit

गुरुग्राम: संरचनात्मक ऑडिट के लिए अभियंताओं का बनेगा पैनल, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने लिया अमर उजाला की खबर का संज्ञान

Thu, 24 Feb 2022 10:01 AM IST
पूजा त्रिपाठी कुमार प्रवीण, अमर उजाला, गुरुग्राम
कुमार प्रवीण, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 24 Feb 2022 10:01 AM IST
सार

हादसे के बाद ‘अमर उजाला’ ने 12 फरवरी के अंक में ओसी नियमों में लापरवाही दर्शाती खबर प्रकाशित की थी। जिसमें बिल्डर को ऑक्यूपेशन सर्टिफिकेट देने की प्रक्रिया का पूरा खुलासा किया गया था।

विज्ञापन
Union minister rao inderjit took cognizance of amar ujala news panel to be made for structural audit
राव इंद्रजीत सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम में केंद्रीय राज्यमंत्री, योजना (स्वतंत्र प्रभार) राव इंद्रजीत सिंह ने ‘अमर उजाला’ की खबर पर संज्ञान लेते हुए संरचनात्मक अभियांत्रिकी (स्ट्रक्चरल इंजीनियर)  का सरकारी स्तर पर एक पैनल बनाने की पैरवी की है। उन्होंने कहा है कि भविष्य में चिनटेल्स पैराडाइसो सोसाइटी जैसा हादसा न हो,  इसके लिए गंभीरता से योजनाएं अमल में लानी होंगी। चिनटेल्स पैराडाइसो सोसाइटी हादसे के बाद वह वरिष्ठ अधिकारियों से प्रगति रिपोर्ट लेने गुरुग्राम आए थे। 

विज्ञापन


हादसे के बाद ‘अमर उजाला’ ने 12 फरवरी के अंक में ओसी नियमों में लापरवाही दर्शाती खबर प्रकाशित की थी। जिसमें बिल्डर को ऑक्यूपेशन सर्टिफिकेट देने की प्रक्रिया का पूरा खुलासा किया गया था। पहले नियम के मुताबिक बिल्डर की ओर से नियुक्त संरचनात्मक अभियंता एक प्रमाण पत्र पर अपनी मुहर लगाकर ओसी के लिए आवेदन करता था और आसानी से ओसी मिल जाती थी।
विज्ञापन


इस खबर के बाद प्रदेश सरकार ने नियमों में बदलाव करते हुए ओसी से पूर्व संरचनात्मक  ऑडिट कराने की घोषणा पहले ही कर दी है। अब केंद्रीय योजना मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने एक कदम आगे बढ़ाते हुए संरचना अभियंताओं  का पैनल बनाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने स्वीकार किया कि अभी तक संरचनात्मक अभियंता बिल्डर से पैसे लेकर अपनी चिट्ठी दे देता था। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के पास कोई चारा ही नहीं बचता। जब फाइल की औपचारिकताएं  पूरी हो जाती हैं, उसको ओसी जारी करनी पड़ती है। इसमें बदलाव करना होगा।

ओसी के लिए उसी संरचनात्मक अभियंता की प्रमाणिकता होनी चाहिए जो पैनल में शामिल हो। उन्होंने बताया कि आईआईटी के संरचना अभियंताओं का एक पैनल या बोर्ड बनाकर उनकी प्रमाणिकता के आधार पर ही बिल्डर को ऑक्यूपेशन सर्टिफिकेट (ओसी)  देने का प्रावधान किया जाएगा।


उन्होंने कहा कि सरकार के पैनल पर ऐसे संरचनात्मक अभियंता की सूची होनी चाहिए जो बिल्डर की ओर से ओसी के लिए आवेदन करते हैं। इसके लिए एक बोर्ड या पैनल बनाया जाएगा। भविष्य में किसी भी ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी के लिए ओसी आवेदन,  पैनल में शामिल संरचना अभियंता ही कर सकेंगे। बिल्डर की ओर से निजी तौर पर नियुक्त संरचना अभियंता की प्रमाणिकता पर ओसी नहीं दी जाएगी। इससे पारदर्शिता आएगी और लोगों में विश्वास बढ़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed