फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Union Home Minister Amit Shah will hold talks with G-20 group tomorrow

Gurugram News: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कल करेंगे जी-20 समूह से संवाद

Tue, 11 Jul 2023 11:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Union Home Minister Amit Shah will hold talks with G-20 group tomorrow
एनएफटी, एआई और मेटावर्स में अपराध और सुरक्षा पर होगा सम्मेलन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। देश के गृहमंत्री अमित शाह बृहस्पतिवार को जिले में जी 20 समूह से संवाद करेंगे। शाह एनएच 48 स्थित होटल हयात रिजेंसी में पहुंचेंगे। पहले दिन के कार्यक्रम में सुरक्षा के पहलुओं पर सबसे बड़ी चर्चा होगी। जी-20 समूह की इस बैठक का आयोजन गृह मंत्रालय की ओर से होगा। इसमें एनएफटी, एआई और मेटावर्स के युग में अपराध और सुरक्षा सम्मेलन चर्चा का विषय होगा।
जिला उपायुक्त ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि कुल 250 विदेशी प्रतिनिधि इस बैठक में शामिल होंगे। विदेशी प्रतिनिधियों सहित 800 अलग-अलग प्रतिनिधि इस सम्मेलन में शामिल होंगे। देश के सभी राज्यों के मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक सहित देश की विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के प्रमुख इस बैठक में मौजूद रहेंगे। अपूरणीय टोकन (एनएफटी), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और मेटावर्स जैसी उभरती प्रौद्योगिकियों से उत्पन्न चुनौतियों के बारे में चर्चा होगी। साथ ही अपराध और सुरक्षा पर प्रभाव का समाधान इस चर्चा का हिस्सा होगा। दुनिया भर के विशेषज्ञों, नीति निर्माताओं और हितधारकों को सार्थक चर्चा में शामिल होने और रणनीति विकास पर भी इस दौरान मंथन होगा।
विज्ञापन

रात्रि भोज में शामिल होंगे सीएम



जी-20 पर देश विदेश के मेहमानों का रात्रि भोज हयात रिजेंसी में होगा। इस दौरान सीएम मनोहर लाल भी मौजूद रहेंगे। सुबह कार्यक्रम का शुभारंभ होने के बाद साइबर सुरक्षा जैसे विषयों पर चर्चा शुरू होगी। दो दिवसीय कार्यक्रम में राज्य की साइबर सुरक्षा पहल की प्रदर्शनी भी दिखाई जाएगी। कार्यक्रम में पहुंचने के लिए मेहमान मंगलवार शाम से ही जिले में पहुंचने लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed