{"_id":"69fe402cd0a9661d51009845","slug":"unfinished-road-on-haryana-rajasthan-border-becomes-a-nuisance-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-111896-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: हरियाणा-राजस्थान सीमा पर अधूरी सड़क बनी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: हरियाणा-राजस्थान सीमा पर अधूरी सड़क बनी परेशानी
विज्ञापन
-जमालगढ़ से कुकरपुरी मार्ग के निर्माण का ग्रामीण कर रहे वर्षों से इंतजार
सद्दाम हुसैन
पिनगवां । एक तरफ विकास के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ आज भी कई गांव ऐसे हैं जहां मूलभूत सुविधाओं के लिए लोग संघर्ष कर रहे हैं। ऐसा ही मामला जमालगढ़ से सामने आया है, जहां हरियाणा और राजस्थान को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क वर्षों से अधूरी पड़ी है। सड़क निर्माण नहीं होने से आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार जमालगढ़ गांव से राजस्थान के गांव कुकरपुरी तक करीब ढाई किलोमीटर हरियाणा सीमा की सड़क अब तक नहीं बन सकी है। खास बात यह है कि राजस्थान सीमा तक सड़क पूरी तरह बनी हुई है, लेकिन जैसे ही हरियाणा सीमा शुरू होती है, सड़क का निर्माण अधूरा दिखाई देता है। ऐसे में यह मार्ग लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। स्थानीय ग्रामीण मास्टर राजेश कुमार, कुंदलाल, रोहित कुमार, रमजान खान, अब्बास अहमद और इरफान खान ने बताया कि इस सड़क के निर्माण की मांग को लेकर कई बार संबंधित विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने कहा कि सड़क नहीं होने की वजह से राहगीरों, स्कूली बच्चों, किसानों और मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ती है। बरसात के दिनों में हालात और भी बदतर हो जाते हैं, जब रास्ता कीचड़ और गड्ढों में तब्दील हो जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क केवल दो राज्यों को जोड़ने का काम नहीं करती, बल्कि दर्जन भर गांवों के लोगों के लिए आवागमन का मुख्य रास्ता है। इसके बावजूद वर्षों से सड़क निर्माण अधर में लटका हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
……..
संबंधित रास्ता फिलहाल कच्चे मार्ग की श्रेणी में आता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में ऐसे कई मार्ग हैं, जिनके निर्माण के लिए प्रस्ताव और पत्र भेजे जा चुके हैं। विभाग से मंजूरी मिलते ही इस मार्ग के निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शुरू कराया जाएगा।
-इरफान खान, मार्केटिंग बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता