फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Underground pipelines to be connected to underground water tanks

भूमिगत पाइप लाइनों को अंडर ग्राउंड वाटर टैंकों से जोड़ा जाएगा

Fri, 24 Sep 2021 07:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 07:59 PM IST
विज्ञापन
Underground pipelines to be connected to underground water tanks
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने शुक्रवार को विभिन्न सेक्टरों व आरडब्लूए में जल मित्रों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में जल मित्रों को बताया गया कि अब वह अपने इलाके में जलापूर्ति की ऑनलाइन माध्यम से ही जानकारी कर सकेंगे। इसके लिए एप तैयार किया गया है। जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुधीर राजपाल ने बताया कि शहर में जलापूर्ति के लिए बिछाई गई भूमिगत पाइप लाइन को गुरुग्राम के विभिन्न क्षेत्रों के अंडर ग्राउंड वाटर टैंक से जोड़ा गया है। इसकी ऑनलाइन मॉनिटरिंग के लिए सुपरवाइजरी कंट्रोल एंड डाटा ( स्काडा ) एक्विजिशन तैयार किया गया है। इसे एप से जोड़ा गया है तकि जलापूर्ति को ऑनलाइन जांचा जा सके। कोई भी उपभोक्ता इसका आसानी से इस्तेमाल कर सकेगा।
विज्ञापन

जल मित्रों ने रखे सुझाव:
बैठक में विभिन्न आरडब्ल्यूए के जल मित्रों ने जल आपूर्ति के संबंध में अपने अपने सुझाव रखे। विभाग का दावा है कि एस्सेल टावर, सेक्टर 16 कैनाल कॉलोनी, महरौली रोड, मारुति, मलिबु टाउन आदि के प्रतिनिधियों ने अपने इलाकों में जलापूर्ति को बेहतर बताया। बैठक में जीएमडीए के अधिकारी ने बताया कि सेक्टर 23 के एफ ब्लॉक में बने दो अंडर ग्राउंड वाटर टैंक की पूर्ण जल आपूर्ति के लिए शनिवार को इंजीनियरों की टीम दौरा करेगी। वहीं सेक्टर 112, 113 व 114 में जलापूर्ति की पाइप लाइन शीघ्र ही डाली जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने विभाग के इंजीनियरों को निर्देश दिया है कि जलापूर्ति के लिए बनाए गए एप को पूूरी तरह से कंज्यूमर फ्रेंडली बनाया जाए। ताकि लोग आसानी से उसका इस्तेमाल कर सकें। जलापूर्ति न होने के संदर्भ में एप के द्वारा पहले ही सूचना दी जानी चाहिए। अन्य विशेषताओं पर भी ध्यान दिया जाए। बैठक में जीएमडीए के मुख्य अभियंता प्रदीप कुमार, अधीक्षक अभियंता कृष्ण दहिया, कार्यकारी अभियंता अभिनव वर्मा और आई टी टीम से रविंद्र यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed